फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM gave instructions to monitor flood affected areas

Basti News: सीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी के दिए निर्देश

Mon, 04 Aug 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
CM gave instructions to monitor flood affected areas
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में किए गए कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को बाढ़ क्षेत्रों की नियमित निगरानी करते करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों की क्रमवार समीक्षा की। कहा कि सभी विभाग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपनी व्यवस्था दुरुस्त रखें। स्वास्थ्य विभाग को दवा और बाढ़ खंड को बड़ी नाव लगाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बाढ़ क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सुविधाएं बढ़ाने को कहा। कहा कि बाढ़ क्षेत्र में बिजली की कटौती हो तो जेनरेटर की व्यवस्था करें। पशु चारा की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। भोजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान सभी अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

एडी हेल्थ व सीएमओ ने बढ़ चौकी का किया निरीक्षण
बस्ती। एडी हेल्थ डॉ. रामानंद और सीएमओ डॉ. राजीव निगम ने रविवार दुबौलिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में स्थापित बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया। सबसे पहले चांदपुर बाढ़ चौकी पहुंचे। यहां उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौजूद कर्मचारियों को आवश्यक दवाएं उपलब्धता बनाए रखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed