{"_id":"6840a7be1cbef068200549d4","slug":"cleaning-of-kuano-beach-grand-aarti-pujan-today-basti-news-c-207-1-bst1004-137759-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कुआनो तट की हुई सफाई, भव्य आरती-पूजन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कुआनो तट की हुई सफाई, भव्य आरती-पूजन आज
Thu, 05 Jun 2025 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 05 Jun 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। अमहट घाट पर गंगा दशहरा बृहस्पतिवार को भव्यता से मनाया जाएगा। कुआनो के तट पर भव्य आरती के साथ पूजन होगा। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा और नगर पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियाें के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
नेहा वर्मा ने कहा कि यह संयोग है कि पांच जून को ही विश्व पर्यावरण दिवस और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन भी है। गंगा दशहरा पर कुआनो के तट पर भव्य आरती और पूजन होगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता अंकुर वर्मा ने कहा कि कुआनो केवल नदी नहीं आस्था की प्रतीक है। गंगा दशहरा पर कुआनो तट पर आरती-पूजन एक बड़ा अवसर है।
अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि गंगा दशहरा के मौके पर कुआनो तट पर आरती-पूजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभागीय कर्मचारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। स्वच्छता अभियान में सभासदों ने भी योगदान दिया।