फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Class 9 student goes missing after sending suicide note to father, creates panic

Basti News: पिता को सुसाइड नोट भेजकर नौवीं का छात्र लापता, मचा हड़कंप

Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Class 9 student goes missing after sending suicide note to father, creates panic
परशुरामपुर (बस्ती)। परशुरामपुर के किसान इंटर काॅलेज का नौवीं कक्षा का छात्र अपने दोस्त के हाथ सुसाइड नोट भेजकर शनिवार से लापता है। रविवार को परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि स्कूल की एक छात्रा और दो अन्य लड़के उसे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। इसकी वजह से उसे स्कूल के एक शिक्षक ने थप्पड़ मारा। पुलिस केस दर्ज कर खोजबीन में जुटी है। कस्बे के सीसीटीवी फुटेज में छात्र साइकिल लेकर बभनान की तरफ जाते देखा गया है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के वीरपुर निवासी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि उनका लड़का आजाद सिंह (15) किसान इंटर काॅलेज परशुरामपुर में कक्षा नौ का छात्र है। वह 23 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे स्कूल गया। उसने अपने एक दोस्त के हाथ एक चिट्ठी लिखकर पिता के पास भेजी और कहीं चला गया। चिट्ठी में अवधी भाषा में लिखा है कि एक लड़की और दो लड़के ने उसे फंसाने के लिए शिक्षक से शिकायत कर दी है, जिसके कारण शिक्षक ने उसे थप्पड़ मारा। उसने लिखा है कि इस कारण वह मरने जा रहा है। तब से उसका कहीं पता नहीं चला। उसकी साइकिल भी अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक परसुरामपुर रामेश्वर यादव ने कहा कि छात्र के गायब होने की सूचना पर केस दर्ज कर उसे ढूंढने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।
किसान इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य बृजेश पासवान ने कहा कि वह शनिवार को शिक्षा निदेशक के कार्यक्रम में भागीदारी करने गए थे। उसी दौरान छात्र के गायब होने की जानकारी मिली। बताया गया कि स्कूल की एक लड़की ने अध्यापक से शिकायत की कि आजाद सिंह उसे स्कूल परिसर और कोचिंग के रास्ते में परेशान करता है। जहां तक पिटाई का मामला है तो इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
पहले भी घर छोड़कर भाग चुका है आजाद
जय प्रकाश सिंह खेती किसानी करते हैं। उनके दो बेटों में बड़ा आजाद और छोटा बेटा अमन (10) है। बताया जा रहा है कि लगभग दो वर्ष पहले भी आजाद घर से निकल गया था। तब पुलिस की मदद से परिवार के लोग उसे लखनऊ से ढूंढकर लाए थे। चर्चा इस बात की भी है कि रविवार को आजाद को श्रंगीनारी में साइकिल से जाते देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed