फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clash in Gandhariya Gajraj village due to old rivalry

Basti News: पुरानी रंजिश में गंधरिया गजराज गांव में घमासान, छह लोग घायल

Wed, 28 Aug 2024 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 Aug 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Clash in Gandhariya Gajraj village due to old rivalry
कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे का भी इस्तेमाल, 16 नामजद, 17 अज्ञात पर केस दर्ज
विज्ञापन

वाल्टरगंज क्षेत्र के गंधरिया गजराज गांव में रविवार को हुई थी वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। वाल्टरगंज क्षेत्र के गंधरिया गजराज गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार की देर रात जमकर बवाल हुआ था। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धरदार हथियार से वार किया। इसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के 16 नामजद व 17 अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
एक पक्ष के तीरथराम ने तहरीर दी कि गांव के भूपेंद्र प्रताप सिंह उससे रंजिश रखते हैं। गंधरिया तिराहे पर रविवार शाम को भूपेंद्र सिंह मिले और धमकी देते हुए कहा कि तुम्हारी प्रधानी और तुम्हे आज देख लूंगा। तीरथ राम के साथ रहने वाले हरिओम को जाति सूचक गाली व अन्य बातें कहने लगे। उनकी मंशा देखकर वह लोग घर चले गए। रात करीब 10 बजे विपक्षी घर पर चढ़ आए। गाली देते हुए उसे मारने लगे।
विज्ञापन

जान बचाने के लिए घर के अंंदर भागा तो वह लोग घर में घुसकर कुर्सी आदि तोड़ दिए और मारने लगे। बचाने आए उसके पिता शेषनाथ व हरिओम, राम मोहन, सुखदेव यादव तथा घर की महिलाओं को चोटें आईं। पुलिस ने भूपेंद्र प्रताप सिंह, सुमित सिंह, रिंटू सिंह, शिशु सिंह व चार पांच अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के भूपेंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर दी कि वह उमेश के घर से अपने घर जा रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी एक राय होकरअपने दरवाजे पर खींच लिए। धारदार हथियार कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे उसका सिर फट गया। मोबाइल फोन भी टूट गया। बीच-बचाव करने शैलेश सिंह व रिंटू व अन्य कई लोगों को तीजराम के भाई व तीजराम ने लाठी से मारा। इससे शैलेश का हाथ फ्रैक्चर हो गया। सिर में कुल्हाड़ी से ज्यादा चोट लगने के कारण बेहोश गया। पुलिस ने तीजराम, संदीप यादव, अविनाश यादव, सुभाष यादव, गंगोली, शिवा यादव, राजन, जयराम, रामनयन, तीजराम की पत्नी, शेरू, नीरज यादव के अलावा करीब 12 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। एसएचओ दिनेश चौधरी ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed