फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   City police station chief summoned for violating POCSO Act

Basti News: पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन करने पर नगर के थानाध्यक्ष तलब

Sun, 22 Dec 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 22 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
City police station chief summoned for violating POCSO Act
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नाबालिग छात्रा से हुई लैंगिक अपराध को बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है। घटना के बाद बालिका को सीडब्लूसी के समक्ष प्रस्तुत नहीं करने पर न्यायपीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने थानाध्यक्ष नगर को तलब किया है।
जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के एक विद्यालय के प्रबंधक पर छात्रा के साथ लैंगिक अपराध करने के आरोप मेंं केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद छात्रा की हालत खराब होने पर परिवार वालों के पूछताछ में घटना की जानकारी हुई थी।
विज्ञापन

समाचार पत्रों में छपी खबर को संज्ञान लेते हुए न्यायपीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा, सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी ने पॉक्सो एक्ट का उल्लंघन करने पर नगर थानाध्यक्ष को तलब किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायपीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में घटी घटना में पुलिस ने बालिका को समय से न्यायपीठ के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया। जबकि ऐसे मामले में 24 घंटे के भीतर प्रस्तुत करना चाहिए। ऐसा नहीं करना पाॅक्सो एक्ट की धारा का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed