फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chupki thodi

हैरत में हैं ग्रामीण, सजा पर तोड़ी चुप्पी

Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
chupki thodi
हैरत में हैं ग्रामीण, सजा पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

लालगंज (महराजगंज)। दिल्ली के निर्भया कांड में चारों आरोपियों को फांसी की सजा 22 जनवरी को सुबह सात बजे होगी। कोर्ट ने डेथ वारंट भी जारी कर दिया है। इस घटना में जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जगन्नाथपुर निवासी पवन गुप्ता भी अभियुक्त है। सजा की जानकारी के बाद ग्रामीणों ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है। बुधवार को अमर उजाला की टीम गांव पहुंची। यहां ग्रामीणों से सजा पर बातचीत की।
गांव के संजय गोस्वामी ने कहा कि जब यह सुना गया कि पवन को फांसी होनी है तब से गांव गम में डूबा है क्योंकि पवन को बचपन से देखा है। उसका स्वभाव बेहद सरल है। कैसे वह ऐसे मामले में उलझ गया, समझ में नहीं आता।
विज्ञापन

बुजुर्ग पुजारी दयानंद गोस्वामी कहते हैं कि विधि का विधान टाला नहीं जा सकता है। पवन से मैं भी मिला हूं, मगर उसका व्यवहार बेहद सरल है। कैसे वह इस कृत्य को किया समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही सुखई निषाद ने कहा कि पवन किसके बहकावे में आकर यह दुस्साहस कर बैठा समझ में नहीं आ रहा है। यह दुखद है कि वह ऐसी घटना में फंस गया है।
राम दयाल ने कहा कि पवन बचपन में ही गांव आता तब वह हम लोगों के साथ खेलता कूदता था। उस समय वह बेहद सीधा साधा बालक था। उसे फांसी की सजा हुई है सुनकर कष्ट हुआ, लेकिन कोई क्या कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed