फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   choupal

जिनकी जमीन हुई अधिग्रहीत उन्हें मिलेगा उचित मुआवजा

Sat, 24 Oct 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
choupal
जिनकी जमीन हुई अधिग्रहीत उन्हें मिलेगा उचित मुआवजा
विज्ञापन

विधायक और कमिश्नर ने प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरपुर। रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की जमीन जा रही है। जमीन का मुआवजा बिना दिए ही निर्माण एजेंसी की ओर से कार्य किया जा रहा है, जिसको लेकर क्षेत्र के किसानों में भारी रोष है। कई बार तो समूह में इकट्ठे हुए किसान निर्माण कार्य भी रोक चुके हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए विधायक रवि सोनकर ने शुक्रवार को दूसरी बार प्राथमिक विद्यालय गौसपुर में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं।

विधायक ने कहा कि जिस भी किसान की जमीन रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण में जा रही उसे मुआवजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री व केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखेंगे। कमिश्नर अनिल सागर ने कहा कि रामजानकी मार्ग के 55 किमी में जा रही किसानों की जमीन का सर्वेक्षण कराया जा रहा है। जिस भी किसान की जमीन जा रही है, उसे नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। किसान राम केवल ने कहा कि वर्ष 1964 में सड़क चार मीटर थी। उसके बाद से कई बार चौड़ीकरण हुआ, लेकिन आज तक एक पाई भी मुआवजा नहीं मिला। संतोष सिंह ने कहा कि नक्शे में जितनी चौड़ी सड़क है, उसके बाद जितनी जमीन ली जा रही हम लोगों को मुआवजा मिलना चाहिए। प्रेम प्रकाश सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण में हम लोगों की काफी जमीन जा रही है। वहीं भाकियू बहादुरपुर के ब्लॉक अध्यक्ष वंशगोपाल व जिला महामंत्री ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि बेनीपुर से मिर्जापुर तक सरयू नहर कटने से फसल बर्बाद हो गई है। गौसपुर के व्यापारियों ने विधायक व आयुक्त से मार्ग के बगल नाला बनवाने की मांग की। इस मौके पर प्रेम प्रकाश चौधरी, अभिषेक सिंह, मोहती दूबे, सचिन यादव, आनंद तिवारी, गुंजन पांडेय, हरीश चतुर्वेदी, सुनील, जटा शंकर उपाध्याय, राम चेत सहित भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed