{"_id":"5fe493168ebc3e435813ccd6","slug":"chori-basti-news-gkp378073754","type":"story","status":"publish","title_hn":"उन्नाव गिरोह ने चुराया था सरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उन्नाव गिरोह ने चुराया था सरिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव गिरोह ने चुराया था सरिया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी बस्ती क्षेत्र से चोरी सरिया गोंडा पुलिस ने लखनऊ से बरामद कर लिया। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि उन्नाव जिले के गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया था।
गोरखपुर कोई सामान पहुंचाकर लौटे ट्रक पर पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के मुंडेरवा बस्ती मार्ग पर पिपराराम किशुन क्षेत्र में स्थित भवन निर्माण की दुकान से 15 दिसंबर की रात इस गिरोह के बदमाश 101.40 क्विंटल सरिया लाद ले गए थे। अगली सुबह दुकान मालिक श्रीचन्द्र ने पुरानी बस्ती थाने को तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर इसकी खोजबीन कर ही रही थी कि बुधवार को गोंडा पुलिस के अंतरजनपदीय सरिया चोर गिरोह का खुलासा करने की जानकारी मिली। जिसमें इस चोरी का सरिया लखनऊ से बरामद कर लिया गया। पुरानी बस्ती थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में उन्नाव जिले के वीरेन्द्र व सुग्रीव निवासी कोडारी कला थाना अचलगंज जनपद उन्नाव, यासीन निवासी ग्राम बिरछी थाना माफी जनपद उन्नाव और अमर उर्फ नीरज लोधी निवासी ग्राम बिछिया थाना अचलगंज शामिल हैं।
विधिक कार्रवाई जारी : एसपी
एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि यहां से एक दिन पहले 14 दिसंबर को गोंडा में इसी गिरोह ने सरिया चोरी की थी। संयोग से गिरोह उनके हाथ आ गया और यहां की घटना का भी पर्दाफाश हुआ। विवेचक आदि गोंडा पुलिस के समन्वय से विधिक कार्रवाई की जा रही है।