फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children's presentations enthralled me

Basti News: दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने माेहा मन

Mon, 04 Dec 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 04 Dec 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Children's presentations enthralled me
विश्व दिव्यांग दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। विश्व दिव्यांगजन दिवस पर बेसिक शिक्षा विभाग की समेकित शिक्षा टीम ने बीएसए कार्यालय परिसर मे दिव्यांग बच्चों की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बीएसए अनूप कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों की प्रतिभा व प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

बीएसए अनूप कुमार ने विश्व दिव्यांग दिवस पर बेसिक शिक्षा की ओर से दिव्यांगों के लिए संचालित विविध कार्यक्रमों, सुविधाओं की जानकारी देते हुए बच्चों की प्रस्तुतियों की तारीफ की। उन्होंने ऐसे बच्चो के लिए अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की बात कही। जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी ने समेकित शिक्षा विभाग की योजनाओं के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के दिव्यांग बच्चों ने कुर्सी दौड़, दौड़, रस्सा कसी, सुलेख, छू कर पहचानो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। मूक बघिर व अन्य दिव्यांग छात्र छात्राओं दीपा, आकांक्षा, खुशी, शिवम, जान्हवी, अभिषेक, महक, साहिदा, नंदिनी, पवन कुमार रुद्र, मीनाक्षी आदि ने शानदार प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को स्वेटर, मेडल व अन्य उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मंडलीय समन्वयक मिथिलेश श्रीवास्तव, सुनील त्रिपाठी, राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक सर्वेष्ट मिश्र, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव, अंगद पांडेय, राकेश पांडेय, सुमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed