फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children's author Lal Devendra receives the Shyam Sundar Nagla Memorial Award.

Basti News: बाल साहित्यकार लाल देवेंद्र को मिला श्याम सुंदर नागला स्मृति पुरस्कार

Wed, 30 Sep 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Children's author Lal Devendra receives the Shyam Sundar Nagla Memorial Award.
बस्ती। जिले के बाल साहित्यकार लाल देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव को उनकी कृति ‘देश की मिट्टी है अनमोल’ के लिए राजस्थान की राष्ट्रभाषा हिंदी प्रचार समिति, श्रीडूंगरगढ़ (बीकानेर) की ओर से श्याम सुंदर नागला स्मृति बाल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

27 सितंबर को श्रीडूंगरगढ़ स्थित संस्कृति भवन में आयोजित साहित्यकार समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न, सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सम्मान कोटा विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला डुकवाल, जैन विश्व भारती संस्थान, लाडनूं के कुलपति प्रो. बच्छराज दुगड़, संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि, सचिव रवि पुरोहित और मुख्य वक्ता मदन गोपाल लढ़ा ने प्रदान किया।
विज्ञापन

लाल देवेंद्र ने बताया कि अब तक उनकी 14 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान, लखनऊ के लल्ली प्रसाद पांडेय बाल साहित्य पुरस्कार समेत दो दर्जन से अधिक सम्मान मिल चुके हैं। सम्मान मिलने पर मनमोहन श्रीवास्तव काजू, आशीष श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह, महेंद्र विश्वकर्मा, मो. इमरान, दिलीप श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, राजेश मिश्रा, मो. तफुज्जल, विवेक वर्मा, राकेश चौधरी और विनय श्रीवास्तव आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed