{"_id":"602421fe8ebc3ee95115754d","slug":"children-will-clean-the-school-premises-daily-basti-news-gkp3842460131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे रोज 15 से 20 मिनट करेंगे विद्यालय परिसर को साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे रोज 15 से 20 मिनट करेंगे विद्यालय परिसर को साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चे रोज करेंगे स्कूल परिसर को साफ
बस्ती। परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब रोजाना 15 से 20 मिनट विद्यालय परिसर की सफाई करेंगे। कक्षा एक से पांच तक के सबसे छोटे बच्चों को सफाई कार्य में नहीं लगाया जाएगा।
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से ‘मेरा विद्यालय स्वच्छ विद्यालय’ कार्यक्रम के तहत स्कूलों को स्वच्छ और बच्चों को स्वस्थ रखने की मुहिम शुरू की गई है। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने डीएम को इस बाबत दिशा निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में भी बच्चों को उनके मौलिक अधिकार, नागरिकता कौशल, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता, स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन और अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी भी दी जाएगी। मेरा विद्यालय-स्वच्छ विद्यालय कार्यक्रम के तहत करके सीखना, कार्य करने से पहले सोचें, करने के लिए सूची, कैसे और किस प्रकार की सामग्री का उपयोग करने के लिए सीखने आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके तहत सभी बच्चों को विद्यालय की सफाई कार्य में शामिल होना होगा। शिक्षक सुनिश्चित करेंगे कि सभी बच्चे सहज रूप से कार्य करें। सप्ताह में एक दिन बच्चों को आडियो वीडियो या प्रिंट सामग्री के माध्यम से साबुन से हाथ धोने, पानी की बचत, शौचालय के उपयोग और शिष्टाचार की जानकारी भी दी जाएगी। राष्ट्रीय पर्व, दिवस और त्यौहारों पर स्थानीय लोगों के सहयोग से आसपड़ोस में सफाई अभियान चला कर परिसर को साफ कराई जाएगी। बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि शासन की ओर से पत्र आया है। इसके लिए शिक्षकों को एक दिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद वह अपने स्कूलों पर कार्य सुनिश्चित करेंगे।