{"_id":"646283dd0386ccbdb105ad04","slug":"children-welcomed-their-mothers-performed-aarti-basti-news-c-7-1-168192-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बच्चों ने माताओं का किया स्वागत, उतारी आरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बच्चों ने माताओं का किया स्वागत, उतारी आरती
Tue, 16 May 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 16 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
सुपरकिड्ज एकेडमी में मदर्स डे पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बस्ती। शहर के सुपर किड्ज स्कूल में सोमवार को मातृ दिवस मनाया गया। बच्चों ने माताओं का स्वागत कर उनकी आरती उतारी। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला की पत्नी कंचन शुक्ला एवं सुजाता गिरोत्रा दीप जलाकर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के सरस्वती वंदना से हुआ। कार्यक्रम में बच्चों ने ...मां मेरी मां मैं तेरा लाडला, ...चंदा है तू मेरा सूरज है तू... एवं सुपरकिड्ज एकेडमी की शिक्षक रश्मि सिंह ने ...देश रंगीला रंगीला गीत पर शानदार प्रस्तुति दी। प्री नर्सरी की छात्रा अरना प्रभु ने कविता सुनाई। अभिभावकों ने खेल एवं ग्रुप डांस में हिस्सा लेकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। संयोजक श्वेता सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए। अंत में प्रतिभागियों को सम्मनित किया गया। प्रिसिपल नीतू तुलस्यान ने मेंटल मैथ के महत्व के बारे में बताया। श्रीमती कंचन शुक्ला, सुजाता गिरोत्रा, विवेक गिरोत्रा, संतोष सिंह, इरफान भाई, अजहरुद्दीन, निशा, शुभी, श्वेता सैनी, निशी सिंह, निधि सिंह आदि उपस्थित रहे।