फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children decorated Rangoli and celebrated Deepotsav

Basti News: बच्चों ने सजाई रंगोली, मनाय दीपोत्सव

Mon, 20 Oct 2025 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Children decorated Rangoli and celebrated Deepotsav
इंडियन प​ब्लिक स्कूल में रंगोली और दीपोत्सव कार्यक्रम शामिल बच्चों को मिला प्रमाण पत्र।
बस्ती। इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धनतेरस पर रंगोली प्रतियोगिता व दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। हर्षोल्लास के साथ बच्चों ने इसमें हिस्सा लिया। पूरा परिसर दीयों की रोशनी से जगमग हो उठा। इस दौरान दृश्य मनोरम बना रहा। 209 छात्र-छात्राओं ने रंगोली और दीपोत्सव में हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में अलका श्रीवास्तव, मनीषा बरनवाल व साजिदा खातून ने बच्चों की समसामयिक जागरूकता, दूरदर्शी सोच व तकनीकी समझ को सराहते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में रचनात्मक प्रतिस्पर्धा का सृजन करते हैं।
विज्ञापन

प्रबंधक कैलाशनाथ दूबे ने कहा कि दीपोत्सव हमारी समृद्धि और संस्कृति में एक विशेष महत्व वाला त्योहार है। यह हम सभी में एक नई ऊर्जा का संचार करते हुए हमें अपने मूल संस्कृति से जोड़ता है। हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि हम अपने प्रयास से हर घर रोशन करने का संकल्प लें। प्रधानाचार्य आरके उस्मानी ने कहा कि प्रकाश पर्व इस बात का द्योतक है कि हम एक सूत्र में बंधकर हर चेहरे को रोशन करें। उपप्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा ने कहा कि दीपोत्सव या प्रकाश पर्व हमें एक नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करता है। प्रेम कुमार श्रीवास्तव, विनोद उपाध्याय ,वीरेंद्र सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, कृपाशंकर भट्ट, अच्युतानंद पांडेय, हर्षित मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed