फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children are falling prey to pneumonia in the increasing cold

Basti News: बढ़ते ठंड में निमोनिया के चपेट में आ रहे बच्चे

Fri, 21 Nov 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 21 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Children are falling prey to pneumonia in the increasing cold
​अस्पताल में मरीजों की लगी लंबी कतार संवाद
बस्ती। ठंड का मौसम बच्चों के लिए समस्या का सबब बनता जा रहा है। इसके चलते अब जिला चिकित्सालय में निमोनिया के मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। चिकित्सक उपचार के साथ ही बच्चों के तीमारदारों को निमोनिया से बचाव के लिए भी सचेत करते दिख रहे हैं। वहीं, गंभीर मरीज को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभी धूप तो निकल रही है, लेकिन सुबह-शाम ठंड पड़ने से मौसम जनित बीमारियां बढ़ने लगी हैं। जिला चिकित्सालय की ओपीडी में शुक्रवार को 864 मरीज पहुंचे। बाल रोग विशेषज्ञ के कक्ष में भी मरीजों की भीड़ लगी दिखी। इनमें सर्दी-बुखार के साथ ही निमोनिया के मरीज अधिक रहे। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएस पटेल ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चे अक्सर निमोनिया की चपेट में आ जाते हैं।
विज्ञापन

ऐसे में परिजनों को चाहिए कि बच्चों को सर्दी-खांसी के मरीजों से दूर रखें। साथ ही उन्हें गर्म कपड़े पहनाकर रखें। ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करने दें। स्तनपान कराने वाली मां को भी ठंड से बचने की जरूरत है। चिकित्सक डॉ. पंकज शुक्ल ने बताया कि बच्चों को न्यूमोकोकल और इन्फ्लूएंजा के टीके अवश्य लगवाएं। इससे उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को छह माह तक मां का दूध ही पिलाएं। साथ ही छह माह से अधिक उम्र के बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाएं। चिकित्सक ने बताया कि एसएनसीयू में निमोनिया से पीड़ित तीन बच्चों को भर्ती किया गया है। साथ ही ओपीडी में भी निमोनिया के मरीज आ रहे हैं।

कोट
चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों का विशेष ध्यान रखने के लिए डॉक्टर और स्टाफ को निर्देश दिए गए हैं। ओपीडी में जांच और दवा की सुविधा बेहतर है। जल्द ब्लड रिपोर्ट देने की कोशिश है।
-डॉ. खालिद रिजवान अहमद, एसआईसी, जिला अस्पताल, बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed