फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children appeared before CWC, told the reality

Basti News: सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश हुए बच्चे, बताई हकीकत

Sun, 18 Feb 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 18 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Children appeared before CWC, told the reality
- बोलेरो से गोरखपुर और ट्रेन से गया पहुंच गए थे बच्चे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। छावनी थाना क्षेत्र के दुर्गा देवी स्मारक इं कालेज कंवलपुर से 12 फरवरी की शाम एक साथ लापता तीनों बच्चों को पुलिस ने वनारस से खोज निकाला। इनको शनिवार को बाल कल्याण न्याय पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया। न्याय पीठ के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने तीनों के मेडिकल परीक्षण कराने का निर्देश देते हुए बच्चों को उनके माता पिता को सौंप दिया। पुलिस को निर्देश दिया कि सोमवार को इन बच्चों को न्याय पीठ के समक्ष फिर से पेश करना होगा। बच्चों से न्याय पीठ ने बयान भी लिया है।
न्याय पीठ के समक्ष उपस्थित हुए बच्चों में से भूमि से संवाददाता ने बात किया। पहले तो वह कुछ नही बोली, मगर फिर उसने बताया कि पढ़ाई के दबाव के चलते उन लोगों ने घर छोड़ा था। मां ने दो दिन पहले उन्हें पढ़ने के लिए फटकार भी लगाई थी। बताया कि घर से 25 सौ रुपये लेकर निकले थे। यहां से वह बस्ती आ रही बोलेरो पकड़ कर पकड़ कर गोरखपुर तक गए। इसके बाद वह यहीं से ट्रेन पकड़ गया चले गए। वहां रुपये करीब-करीब समाप्त हो गए तो एक युवक से मदद मांगी। युवक ने उन्हें वनारस के ट्रेन का टिकट कटा कर उसमें बैठा दिया। गया से ही बुआ को बहन ने फोन कर दिया। इसके बाद पुलिस ने 15 फरवरी की रात वनारस से कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सीओ हर्रैया अशोक कुमार मिश्र ने कहा कि बच्चाें को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाया गया है। सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश करने के लिए पुलिस को निर्देश दे दिया गया है। रविवार को बच्चों का मेडिकल परीक्षण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed