फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Child Protection Home Inspection

एडीएम ने डाक्टरों की टीम के साथ किया निरीक्षण

Sun, 25 Aug 2019 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Child Protection Home Inspection
एडीएम ने डॉक्टरों की टीम के साथ किया निरीक्षण
विज्ञापन

इंपैक्ट
बाल संरक्षण गृह में बीमार बच्चों का मामला
जांच में मिले सात वायरल फीवर व एक पेट दर्द से पीड़ित
जांच को लिया गया छह के खून का नमूना
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। बाल संरक्षण गृह में वायरल फीवर से 54 और दस्त-पेट दर्द से पीड़ित आठ बच्चों की खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को डीएम माला श्रीवास्तव ने गंभीरता से लिया है। इस मामले में एडीएम रमेश चंद्र को जांच के निर्देेश दिए।

एडीएम ने डॉक्टरों की टीम के साथ बाल संरक्षण गृह का निरीक्षण किया। बताया कि कंट्रोल रूम की टीम से शनिवार को 62 बच्चों ने जांच के बाद दवा ली थी। इसमें वायरल फीवर के 54 व दस्त तथा पेट दर्द के आठ बच्चे शामिल थे, मगर रविवार को केवल आठ बच्चे बीमार पाए गए हैं। इन्हें अलग कमरे में रखा गया है। बाल संरक्षण गृह में 80 बाल अपचारी हैं। 24 अगस्त को संक्रामक बीमारी के कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. फखेयार हुसैन को सूचना मिली कि बाल संरक्षण गृह में बड़ी संख्या में बच्चे वायरल फीवर, दस्त व पेट दर्द से पीड़ित हैं। इसके बाद मौके पर टीम भेजी गई, जहां 54 बच्चों में वायरल फीवर के तथा आठ बच्चे दस्त व पेट दर्द से पीड़ित पाए गए। इन्हें जांच के बाद दवा दे दी गई। रविवार को वहां डॉ. हुसैन के नेतृत्व में पहुंचे डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी, डॉ. रुपेश हालदार, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब रजा पैरा मेडिकल अंगद व आरपी सिंह की टीम ने एक-एक बच्चे के स्वास्थ्य की जांच की। जिन बच्चों को दवा दी गई थी उनमें सात वायरल फीवर व एक पेट दर्द से पीड़ित पाया गया है। इनको प्रशासन संरक्षण गृह के अलग कमरे में रहने की व्यवस्था की है। इसके अलावा छह बच्चों के खून का नमूना भी टीम ने लिया है। एडीएम रमेश चंद्र ने बताया कि कंट्रोल रूम की टीम ने 24 अगस्त को जांच-पड़ताल के बाद 54 वायरल फीवर व आठ दस्त व पेट दर्द से सुरक्षा के लिए दवा वितरित थी। रविवार को केवल आठ बच्चे बीमार पाए गए हैं। डॉक्टरों की टीम जांच-पड़ताल कर रही है। फिलहाल बीमार आठ बच्चों को अलग कमरे में रख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed