{"_id":"68bdf0462219725f9f0b4dff","slug":"chief-minister-will-land-at-police-lines-groundsecurity-plan-is-ready-basti-news-c-207-1-sgkp1006-143446-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पुलिस लाइंस ग्राउंड में उतरेंगे मुख्यमंत्री...सुरक्षा का खाका तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पुलिस लाइंस ग्राउंड में उतरेंगे मुख्यमंत्री...सुरक्षा का खाका तैयार
Mon, 08 Sep 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। सैनिक स्कूल का भूमि पूजन करने मंगलवार को जिले में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा का खाका पुलिस प्रशासन ने तैयार कर लिया है। नगर थानांतर्गत बसहवा स्थित विद्या भारती के स्कूल का भूमि पूजन के कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। कार्यक्रम स्थल के साथ ही पुलिस लाइंस में हेलीपैड तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा ड्यूटी के लिए गैर जनपदों से पुलिस बल मांगा गया है।
तैयारियों को लेकर रविवार को पुलिस लाइंस सभागार में एसपी अभिनन्दन व एएसपी ओम प्रकाश सिंह ने समीक्षा की। एसपी ने रूट प्लान से लेकर अन्य ड्यूटी प्लाइंट, हेलीपैड, यातायात आदि की पूरी योजना पर विस्तार से समीक्षा की। साथ ही संभावित समीक्षा बैठक को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में तैयारियों की समीक्षा एसपी ने की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रविवार को एएसपी ओम प्रकाश सिंह, सीओ सिटी सत्येन्द्र भूषण तिवारी, सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह व सीओ हर्रैया संजय सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।