Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chief Minister s mass wedding event begins today

Basti News: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन आज से

Tue, 17 Nov 2026 02:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister s mass wedding event begins today
गौर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों की शादी का शुभारंभ शुरू हो रहा है। पहले चरण में 17 नवंबर को विकास खंड गौर, कप्तानगंज, कुदरहा और नगर पंचायत बभनान, गायघाट व कप्तानगंज के जोड़े शामिल किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि ब्लॉक व नगर पंचायत को शामिल करते हुए 17 से 21 तक सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। लक्ष्य को पूरा कराने के लिए सभी एडीओ समाज कल्याण को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस बार 920 जोड़ों का विवाह कराने के लिए शासन की ओर से न्यूनतम लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 17 नवंबर को गौर ब्लॉक व नगर पंचायत बभनान से 67 जोड़े। इसका आयोजन गौर-पैकोलिया मार्ग पर सुजिया चौराहे के पास स्थित एक मैरिज हॉल में किया जाएगा। कप्तानगंज ब्लॉक व नगर पंचायत से 67 का लक्ष्य है। आयोजन वायरलेस चौराहा स्थित मैरिज हॉल में होगा। कुदरहा ब्लॉक व नगर पंचायत गायघाट से 67 जोड़ों की शादी कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

पहले दिन कुल 201 जोड़े मुख्यमंत्री विवाह योजना में शामिल होंगे। जबकि 18 नवंबर को बस्ती सदर, नगर पंचायत गणेशपुर व नगर पालिका बस्ती से 77 जोड़े शामिल होंगे। जबकि बनकटी ब्लॉक और नगर पंचायत बनकटी से 67 जोड़ों की शादी होगी। 19 नवंबर को रामनगर ब्लॉक और नगर पंचायत भानपुर से 67, सल्टौआ गोपालपुर में 60 एवं उसी दिन बहादुरपुर ब्लॉक और नगर पंचायत नगर बाजार से 67 जोड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 नवंबर को सांउघाट ब्लॉक और नगर पंचायत मुंडेरवा में 67 व रुधौली ब्लॉक और नगर पंचायत रुधौली से 67 जोड़ों की शादी होगी जबकि 21 नवंबर को विकास खंड हर्रैया, परशुरामपुर, विक्रमजोत, दुबौलिया और नगर पंचायत हर्रैया से कुल 247 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में शामिल किए जाएंगे। इसका आयोजन रामरेखा मंदिर छावनी में किया जाएगा। हर हाल में पात्रता की जांच कर जोड़ों की योजना में शामिल कराया जाएगा।
इस बार कन्या को नहीं मिलेगी पायल बिछिया
महंगाई की मार और चांदी की बढ़ती कीमत का असर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह पर भी देखने को मिल रहा है। शादी के दौरान उपहार में दिया जाने वाला पायल और बिछिया इस बार कन्या को नहीं मिलेगा।

कन्या के बैंक खाते में भेजे जाएंगे 64 हजार
सरकार की ओर से सामूहिक विवाह योजना में शामिल होने वाले प्रत्येक जोड़ों पर एक लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें कन्या के बैंक खाते में 64 हजार रुपये भेजे जाएंगे। जबकि 21 हजार का वर और कन्या को सामान मिलेंगे। आयोजन पर 15 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed