फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chef dies due to DCM's grip in Kaptanganj area

कप्तानगंज क्षेत्र में डीसीएम की चपेट में आने से बावर्ची की मौत

Mon, 24 May 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chef dies due to DCM's grip in Kaptanganj area
कप्तानगंज क्षेत्र में डीसीएम की चपेट में आने से बावर्ची की मौत
विज्ञापन

दुबौला/महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास सड़क पार करते समय अयोध्या की ओर से बस्ती की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में 59 वर्षीय बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। वहां से रेफर होने के बाद कृष्णा मिशन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई।
कप्तानगंज थाने के गौरा गांव निवासी भुवनेश्वर गुप्ता (59) शादी समारोह में खाना बनाने वाले बावर्ची थे। सोमवार को दोपहर बनकटा गांव से मिठाई बना कर वापस गढ़हा गौतम गांव में खाना बनाने के लिए अपनी बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन

वह अभी खजुवा गांव के पास बनी क्रॉसिंग से सड़क पार कर जाने का प्रयास कर रहे थे कि तभी अयोध्या की ओर से बस्ती की तरफ जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने चालक को पकड़कर डीसीएम को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed