{"_id":"69baf011b6a480f6b00b7f22","slug":"cheating-in-the-name-of-campa-agency-fir-against-two-basti-news-c-207-1-bst1006-155089-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: कैंपा की एजेंसी के नाम पर ठगी, दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: कैंपा की एजेंसी के नाम पर ठगी, दो पर प्राथमिकी
विज्ञापन
बस्ती। रुधौली पुलिस ने कैंपा की एजेंसी दिलाने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में बुधवार को दो लोगों पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के चैसार गांव के अनिल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि कैंप ठंडा की एजेंसी लेने के लिए विजय शर्मा के कहने पर उन्होंने खाता संख्या 5936091658 में 24 फरवरी को सिक्योरिटी के रूप में 25 हजार पांच सौ रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। प्रोडक्ट के लिए 27 फरवरी को फिर 1.27 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से उसी खाते में भेजे दिए।
जब एक सप्ताह बाद भी प्रोडक्ट नहीं पहुंचा तो फोन करने वाले अभिषेक वर्मा से संपर्क किया। इसके बाद एग्रीमेंट के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग की गई। उन्होंने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि विजय शर्मा और अभिषेक वर्मा उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ रुधौली थाने में तहरीर दी। ब्यूरो