फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chc vikramjot is in bad condition

संसाधनों की मार झेल रहा सीएचसी

Sun, 03 Jun 2018 11:47 PM IST
basti
basti Updated Sun, 03 Jun 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
chc vikramjot is in bad condition
स्टोर में बिखरीं दवाएं। - फोटो : amar ujala
विक्रमजोत। 
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की डेढ़ लाख की आबादी केे स्वास्थ्य का जिम्मा सीएचसी ढो रहा है। संसाधनों के अभाव में बदहाली के शिकार इस अस्पताल में मुख्य मार्ग पर हल्की सी बारिश में भी आवागमन मुश्किल हो जाता है। 

शनिवार की सुबह आठ बजे अमर उजाला की टीम अस्पताल पहुंची। रास्ते पर पानी भरा था। यही हाल अस्पताल परिसर का भी है। ओपीडी में डॉ. प्रदीप व लैब तकनीशियन विक्रम मौजूद थे, मगर अन्य कर्मी नदारद मिले। दवा वितरण कक्ष, स्टाफ रूम, स्टोर रूम, होम्योपैथिक चिकित्सा कक्ष व दंत चिकित्सा कक्ष पर ताला लटकता पाया गया, जबकि प्रसव कक्ष में एएनएम प्रिया मौजूद थीं। तीस शैय्यायुक्त स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित कुल चार चिकित्सक डॉ. राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, डॉ. प्रदीप, डॉ. किरन व एक अन्य चिकित्सक की तैनाती है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र की नाइट ड्यूटी थी, लेकिन दो अन्य डॉक्टर नहीं पहुंचे। तीन फार्मासिस्टों में से एक मौजूद मिले बाकी दो की अनुपस्थिति का कारण अवकाश पर होना बताया गया। परिसर में सिर्फ एक हैंडपंप है, जो दूषित पानी उगल रहा है। इसकी चौकी भी अब तक नहीं बन सकी है। शुद्ध पेयजल के लिए आरओ मशीन स्थापित तो है, मगर यहां अंधेरा होने की वजह से जरूरतमंद यहां जाते ही नहीं। दांत रोग की मशीन तो स्थापित है, मगर डॉक्टर नहीं हैं। तीस शैय्या सीएचसी पर केवल बीस बेड ही संचालित हैं। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद जायसवाल ने बताया कि रास्ते के लिये डीएम व एसडीएम को लिखित शिकायत की गयी लेकिन मामला कोर्ट में होने के चलते रास्ता नहीं बन सका है। चूंकि शनिवार होने की वजह से अधिकतर कर्मचारी अवकाश पर हैं जो बिना सूचना के ही गायब हैं उन पर कार्रवाई होगी। जहां तक अस्पताल की समस्या का सवाल है तो सब कुछ उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उपलब्ध संसाधनों में बेहतर सेवा देने का प्रयास किया जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed