फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   chat mahaparv

छठ महापर्व : खरना के साथ शुरू हुआ निर्जल व्रत

Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
chat mahaparv
chhath - फोटो : chhath varanasi
छठ महापर्व : खरना के साथ शुरू हुआ निर्जल व्रत
विज्ञापन

आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती महिलाएं, कल उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ पूर्ण होगा व्रत
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सूर्योपासना के महापर्व छठ पर व्रती महिलाओं ने बृहस्पतिवार को खरना किया। पूरे दिन उपवास रहकर व्रती महिलाओं ने गुड़-चावल से बनी खीर और घी लगी रोटी को प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य और शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही अनुष्ठान पूर्ण होगा। इसे लेकर देर शाम तक नदी घाटों पर सफाई का काम चलता रहा। लोग छठ पूजा के लिए वेदी बनाने, रंगाई-पुताई में जुटे रहे।

वहीं महिलाएं पूरे उत्साह के साथ व्रत की तैयारियों में जुटी रहीं। उन्होंने पूजन के लिए फल संतरा, अनानास, गन्ना, सुथनी, केला, अमरूद, शरीफा, नारियल आदि की खरीदारी की। पं. भरथाचार्य पाठक ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन खरना का विशेष महत्व है।
विज्ञापन

वहीं पुलिस टीम बाजारों में महिलाओं को कोराना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क पहने के लिए जागरूक करती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed