{"_id":"5e161af38ebc3e8814207381","slug":"char-mukadme-darj-basti-news-gkp3364585101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ का मामलाः छावनी थाने में दर्ज जुए चार मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ का मामलाः छावनी थाने में दर्ज जुए चार मुकदमे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ का मामला : छावनी थाने में दर्ज हुए चार मुकदमे
विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाने के अमारी बाजार के निकट स्थित पखेरी गांव के एक मकान में छिपे अपहर्ताओं के साथ मुठभेड़ के दूसरे दिन लोगों में कौतूहल बना रहा। थानाध्यक्ष हरेश्याम उपाध्याय ने बताया कि बुधवार सुबह कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामपाल यादव की तहरीर पर चार अपहर्ताओं के खिलाफ अलग-अलग चार मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिसमें हर्रैया थाने के बसेवा पांडेय निवासी आशीष कुमार पांडेय, हर्रैया थाने के बेबहना निवासी बलजीत सिंह व विष्णु पांडेय और दुबौलिया थानाक्षेत्र के सराय खुर्द निवासी आलोक श्रीवास्तव के खिलाफ आर्म्स एक्ट व हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन और स्पेशल पुलिस टीम की जांच के लिए पखेरी पूर्व माध्यमिक विद्यालय दो दिन बंद रखने को कहा गया है। हल्का दरोगा नसीमुद्दीन को पखेरी में तैनात कर दिया गया है। साथ ही अमारी, केनौना, रामगढ़ सहित प्रमुख रास्तों व चौराहों पर पुलिसकर्मी लगाए गए हैं। अपहृत शिवम की स्कूटी, बैग, लैपटॉप, दुकान की चाभी बरामद की गई। साथ ही अपहर्ताओं के पास से चार तमंचे, तीन मोबाइल, एक चाकू और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है।
सुबह तक सन्न रहे लोग, उड़ती रही अफवाहें
11 बजे एसपी हेमराज मीणा और आईजी आशुतोष कुमार भी पहुंचे। फायरिंग बंद होने के बाद एंबुलेंस विद्यालय की तरफ जाकर 15 मिनट के भीतर वापस अमारी बाजार विक्रमजोत होते हुए जिला मुख्यालय की तरफ तेजी से रवाना हुई तो क्षेत्र में कई तरह की अफवाह फैल गई। एक बजे रात तक आसपास के लोग सहमे रहे और लोग फोन पर एक दूसरे से जानकारी लेते रहे। घटना के दो घंटे बाद तक पुलिस अधिकारी मौके पर डटे रहे। फिर काफिला थाना छावनी पहुंच गया। जहां आधे घंटे रुकने बाद एसपी और आईजी अन्य अधिकारियों के साथ बस्ती की तरफ रवाना हो गए। सुबह अखबारों में खबरें पढ़ने के बाद लोगों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हो पाई।