{"_id":"66e34b081a100c81690d5394","slug":"chaos-in-bhikhariya-due-to-two-deaths-anger-against-electricity-submergence-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123692-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो मौतों से भिखरिया में कोहराम, बिजली निमग के खिलाफ आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो मौतों से भिखरिया में कोहराम, बिजली निमग के खिलाफ आक्रोश
Fri, 13 Sep 2024 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 13 Sep 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण उपकेंद्र पर फोन मिलाते रहे, बार-बार घंटी जाने के बावजूद कर्मियों ने नही उठाया फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया। भिखरिया गांव में बृहस्पतिवार की सुबह गांव के दो लोगों की मौत की खबर सुन हर कोई स्तब्ध रह गया। गांव में कोहराम मच गया। भलाई यादव और किशन लाल की मौत की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत निगम की लापरवाही से दोनों की मौत हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि वह लोग उपकेंद्र पर फोन मिलाते रहे, लेकिन बार-बार घंटी जाने के बावजूद फोन नहीं उठा गया। भलाई यादव पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे थे। शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई रंजीत के साथ रहकर खेती-किसानी का काम करते थे। वहीं किशन लाल की पत्नी सोहरता देवी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशन लाल के तीन बेटी व एक बेटा है, सभी की शादी हो चुकी है। किशन लाल दिल्ली में एमसीडी चतुर्थ श्रेणी के पद पर कर्मचारी थे। पांच साल पहले सेवानिवृत्त होने के बाद घर पर रह कर खेती-किसानी करते थे।
...
बेटे ने दी पुलिस को तहरीर
किशन लाल के बेटे कन्हैयालाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पिता किशन लाल व भलाई यादव खेत देखने गए थे। भलाई के खेत में लगे खंभे में अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे भलाई उसके संपर्क में आ गए। उन्हें बचाने में पिता की भी मौत हो गई। सीओ कलवारी ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
...
दो सितंबर को भी हुई थी किसान की मौत
थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में सांड़ के द्वारा दौड़ाने पर खेत में लगे विद्युत खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आने से किसान सत्यराम यादव की मौत हो गई थी।