{"_id":"65ce6f9806b1ce4e02033836","slug":"change-in-format-of-question-papers-basti-news-c-207-1-sgkp1003-111526-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: हाईस्कूल परीक्षा के प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: हाईस्कूल परीक्षा के प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन
Fri, 16 Feb 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
-70 अंक की होगी लिखित परीक्षा, 20 अंक का होगा बहुविकल्पीय प्रश्न
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा 22 परीक्षा से शुरू हो रही है। इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत बोर्ड ने हाईस्कूल परीक्षा के प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन किया गया है। लिखित परीक्षा के प्रश्नपत्र 70 अंक के होंगे। ये दो खंडों में विभाजित किए जाएंगे। प्रथम खंड में 20 अंक का, दूसरा खंड 50 अंक का होगा। बहुविकल्पीय प्रशनों के उत्तर ओएमआर शीट पर देना होगा। दूसरे खंड के वर्णनात्मक प्रश्नों के उत्तर पुस्तिका में लिखना होगा।
जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए हाईस्कूल में 42166 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। बोर्ड ने इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा के प्रश्नपत्रों के प्रारूप में परिवर्तन किया है। परीक्षा शुरू होने से पहले कक्ष निरीक्षक ओएमआर शीट को भरने की जानकारी देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने निर्देशित किया है कि अगर किसी केंद्र पर परीक्षार्थियों की ओरसे ओएमआर शीट भरने में गड़बड़ी की जाती है तो इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक को जिम्मेदार माना जाएगा।
उन्होंने कहा कि परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक होगी। जबकि शाम की पाली की परीक्षा दो से 5:15 बजे तक होगी। दिव्यांग एवं दृष्टि बाधित परीक्षार्थियों को निर्धारित अवधि के अतिरिक्त 20 मिनट प्रति घंटे के हिसाब से अतिरिक्त समय दिया जाएगा। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रत्येक प्रश्नपत्र हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे।
विज्ञापन
डीआईओएस जगदीश शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल के प्रश्नपत्रों को लेकर मुख्यालय से निर्देश जारी किया जा चुका है। इसकी जानकारी केंद्र व्यवस्थापकों को दी गई है। यदि ओएमआर शीट भरने में गड़बड़ी होती है तो केंद्र व्यवस्थापक जिम्मेदार होंगे।