फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chances of good rain on 19th February

Basti News: 19 फरवरी को बढि़या बारिश के आसार...तापमान रहेगा स्थिर

Fri, 16 Feb 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 16 Feb 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Chances of good rain on 19th February
सुबह छाया रहा कोहरा।
- बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे के चलते दर्ज हुई 10 मीटर दृश्यता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में आए दिन कोई न कोई बदलाव हो रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह घने कोहरे से हुई। जिससे सुबह दृश्यता महज 10 मीटर ही दर्ज हुई। कोहरे के कारण तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की गई। दिन में करीब 11 बजे से चटख धूप खिली। हालांकि हल्के बादल छाए रहे। 19 फरवरी को बारिश के आसार दिख रहे हैं।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता जिले में अभी भी बनी हुई है। बुधवार को दिनभर घने बादल छाए रहे। शाम सात बजे से ही कोहरा पड़ने लगा था। लेकिन बीच बीच में पूर्वी के चलते कोहरा कटता रहा। रात करीब 10 बजे जब हवा बंद हो गई तो जिले पर घने कोहरे की चादर छा गई। जिसका असर बृहस्पतिवार सुबह साढे़ दस बजे तक दिखा। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि शुक्रवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्की धुंध रहेगी। 17 फरवरी की शाम से मौसम में परिवर्तन के आसार दिन रहे हैं। बताया कि 18 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश के आसार दिख रहे हैं। इस दिन पूर्वी जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन 19 फरवरी को पूर्वी जिलों में अच्छी बारिश के आसार दिख रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 22.5 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम 22 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed