फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chain-snatching mystery solved; ringleader of inter-district gang arrested.

Basti News: खुला चेन चोरी का राज, अंतरजनपदीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार

Wed, 05 Aug 2026 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Chain-snatching mystery solved; ringleader of inter-district gang arrested.
विक्रमजोत। ऑटो-टेंपो में बैठी महिला यात्रियों की चेन चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का सरगना और चार महिला सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। सरगना की गिरफ्तारी गोरखपुर में रामजानकी रोड स्थित रामरेखा मंदिर पुलिया के पास से की गई है। पुलिस ने सरगना के कब्जे से चोरी की सोने की चेन, ओम अंकित सोने का लॉकेट, वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, नकदी तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। चार महिला सदस्यों को पहेल ही अमेठी से गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार सरगना पंकज कुमार गोरखपुर के झंगहा का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह चार महिलाओं के समूह से चेन चोरी का काम करवाता था। वह खुद स्कॉर्पियो से उन्हें विभिन्न जनपदों के टेंपो स्टैंड पर छोड़ता था। महिलाएं यात्रियों के साथ बैठकर भीड़ का फायदा उठातीं और चेन-लॉकेट चोरी कर लेती थीं। कुछ देर बाद उल्टी का बहाना कर बीच रास्ते उतर जातीं और पीछे आ रही स्कार्पियों में बैठकर भाग जाती थींं। बीते माह जुलाई को छावनी क्षेत्र के विक्रमजोत टेंपों स्टैंड से अयोध्या जा रही महिला के गले से सोने की चेन चोरी का मामला सामने आया था। इसके बाद से ही चेन चोरी करने वालों की तलाश में पुलिस जुटी थी।
विज्ञापन

चोरी के जेवर बेच महिला साथियों की जमानत कराने जा रहा था
पुलिस के मुताबिक, 25 जुलाई को विक्रमजोत टेंपों स्टैंड से अयोध्या जा रही एक महिला की सोने की चेन और ''''ओम'''' अंकित लॉकेट इसी गिरोह की महिला सदस्यों ने चोरी किया था। अगले दिन अमेठी के जगदीशपुर में वारदात के प्रयास के दौरान गिरोह की चारों महिला सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गई थीं, जबकि सरगना फरार हो गया था। मंगलवार को वह चोरी के जेवर बेचकर साथियों की जमानत कराने की तैयारी में निकला था, तभी छावनी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फास्टटैग रिकाॅर्ड और सीसीटीवी फुटेज से पहुंचे आरोपी तक
सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, टोल प्लाजा के फास्टैग रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचा गया। उसके कब्जे से करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन, लॉकेट, वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र और 510 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।


महिला ने प्राथमिकी दर्ज न करने का लगाया था आरोप, अब पूरा गिरोह पकड़ा गतया

छावनी थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी सुनीता सिंह पत्नी हरीराम सिंह ने 25 जुलाई को आरोप लगाया था कि विक्रमजोत टेंपों स्टैंड से अयोध्या जाते समय उनके गले से चेन चोरी हो गई थी लेकिन पुलिस ने तत्काल प्राथमिकी दर्ज नहीं की। उन्होंने कार्रवाई की मांग को लेकर मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को सोशल मीडिया के माध्यम से शिकायत भी भेजी थी। उस समय क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने मामले की जानकारी मिलते ही छावनी थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर तत्काल जांच के निर्देश दिया था। जिस मामले में पहले प्राथमिकी दर्ज नहीं करने का आरोप था, अब उसमें चेन चोरी गिरोह पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed