{"_id":"6148c0d48ebc3eb4e14d4145","slug":"chain-scnating-with-woman-basti-news-gkp409958351","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार के घर लौट रही महिला की चेन छीनकर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार के घर लौट रही महिला की चेन छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार के घर लौट रही महिला की चेन छीनकर भागे बदमाश
जजेज कालोनी के पास खौरहवा मोड़ पर हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में जजेज कालोनी के पास स्थित खौरहवा मोड़ के पास रात नौ बजे के आसपास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन उड़ा दी। वह स्कूटी से पति के साथ अपने घर जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने सभी मार्गो पर वाहन चेकिंग शुरू की लेकिनचेन स्नेचर पुलिस के हाथ नहीं लगे। वहीं इसके पहले भी एक महिला के गले से चेन स्नेचिंग की चर्चा है, मगर उसकी पुष्टि नहीं हो पाई।
कोतवाली क्षेत्र के खौरहवां कालोनी की रहने वाली महिला स्कूटी से अपने पति के साथ रात नौ बजे घर लौट रही थी। जैसे ही वह जजेज कालोनी से आगे सिंचाई विभाग के कालोनी वाले मोड़ पर पहुंची अचानक उनके बगल में अपाची बाइक सवार पहुंचे और उसमें से एक ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना तो मिली है, मगर अभी पीड़िता की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। घटना के मद्देनजर बस्ती महुली मार्ग के साथ ही शहर के अन्य मार्गो पर तत्काल वाहनों की चेकिंग शुरू की गई।