फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chacha Nehru remembered on children

बच्चों ने चाचा नेहरू को याद किया

Mon, 14 Nov 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 14 Nov 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Chacha Nehru remembered on children
जीवीएम स्कूल बाल दिवस पर केक काट कर मनाया गया।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में बाल दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का अयोजन किया गया। प्रथम  प्रधानमंत्री पंडित नेहरू के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला। वाद विवाद, रंगोली एवं खेलकूद के साथ ही बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


जीवीएम स्कूल में बाल मेले का आयोजन किया गया। बच्चों की ओर से खूब खरीदारी की गई। न्यू इकरा पब्लिक स्कूल में व्यंजनों का स्टाल लगाया गया।  डॉन वास्को में बच्चों को प्रेम भाव से आपस में रहने की सीख दी गई। सेंट्रल एकेडमी में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। बच्चों की ओर से अनाज के आकार, पार्टस आफ प्लांट, वाटर साइकिल, पूलां व जानवारों के प्रकार, चिड़ियाघर, हेली काप्टर, बल्ब लाइट, वायु उर्जा  सहित अन्य प्रोजेक्ट बनाए गए। 
विज्ञापन


दी सिटी मांटेसरी स्कूल में बच्चों की ओर से व्यजंन और गेम के स्टाल लगाए गए थे। मुख्य अतिथि एसपी शैलेश पांडेय रहे। श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में फैंसी ड्रेस का प्रतियोगिता तथा प्रदूषण प्रदर्शनी भी लगाई गई। मेहरोत्रा क्लासेज कंपनी बाग में चाचा नेहरू के जन्म दिन पर केक काटा गया। गौतम बुद्घ मुराली देवी बालिका इंटर कालेज गोटवा में बाल दिवस मनाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सल्टौआ गोपालपुर क्षेत्र के सरदार बल्लभ भाई पटेल श्रीमती राजमति  शिक्षण संस्थान मझौआ में बच्चों ने रंगोली व वाद विवाद प्रतियोगिता एव खेल  कूद का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सतीश सिंह तथा प्रवंधक राम स्वरुप  वर्मा ने कहा कि नेहरु जी बच्चों से  अपार स्नेह रखते थे। वाद बिवाद प्रतियोगिता में अवनीश प्रथम, सुधा वर्मा दूसरे स्थान पर एवं  मनीषा व अंजुम तीसरे स्थान पर रही।

वाल्टरगंज  क्षेत्र के मदन मोहन मालवीय शिक्षण संस्थान देईपार में विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगा कर बाल मेले का आयोजन हुआ।  प्रियंका  , सरस्वती, लक्ष्मी और प्रीती ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत किया। देश आजादी में महत्वपूर्ण योगदान  देने वाले महात्मा गांधी ,पंडित जवाहर लाल  नेहरू, मदन मोहन मालवीय, डॉ  आंबेडकर, सुभाष चंद बोस, सरदार भगत सिंह की झांकी प्रस्तुत की  गई। विद्यालय के छात्र अंकुर सिंह के देख रेख में बाल मेले में विभिन्न  प्रकार के स्टॉल लगाए गए।

बेलाड़ी स्थित डा. आरजीएस इण्टर कालेज में बाल दिवस धूमधाम के साथ  मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने बाल मेला के माध्यम से  विभिन्न प्रकार के व्यंजनो व पकवानों का स्टाल लगाया।  विद्यालय के  प्रबन्धक व राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त पूर्व प्रधानाचार्य डा. राम गोपाल  सिंह ने बाल मेले का उद्घाटन किया। महसो  में दुरूप चंद प्रहलाद कुमार इंटर कॉलेज में बच्चों ने विभिन्न स्टॉल लगाए। व्यंजनों के साथ अन्य कार्यक्रम भी हुए। प्रबंधक शिवा जी और प्रधानाचार्य प्रहलाद कुमार ने शुभकामनाएं दी। शुभम ग्लोबल स्कूल महसों में भी स्कूली बच्चों ने कई स्टॉल लगाए थे। प्रबंधक ने बच्चों को बाल दिवस की जानकारी दी। दुर्गावती पब्लिक स्कूल में भी बालदिवस धूम धाम से मनाया गया।

 रुधौली तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सेंट मेरिस पब्लिक स्कूल, रणबीर इंटरनेशनल स्कूल धन्सा,   सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल, राम सहाय मेमोरियल एकेडमी, एचएमएस एकेडमी   सहित अन्य विद्यालयों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।


सेखुई खुर्द  स्थित बीआरसी एकेडमी पर नेहरू के जन्मदिन पर  बच्चों ने केक काटा। मुख्य  अतिथि रवि जायसवाल रहे। अतुल,  वृहस्पति, सुधाकर, पियूष,  श्रेया, मुन्नी, अदिति, आदित्य, आयुष, दिव्यांश सहित अन्य बच्चों ने कविता  और गीत प्रस्तुत किया। निदेशक सुनील शुक्ला ने दीवाली की पूर्व संध्या पर  हुई रंगोली  प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों बच्चों को  सम्मानित कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed