फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Certificate given to Krishi Sakhis

Basti News: कृषि सखियों को दिया गया प्रमाण पत्र

Sun, 25 May 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 25 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Certificate given to Krishi Sakhis
नगर बाजार(बस्ती)। नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की निर्भरता रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर कम कर प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित खेती की ओर प्रोत्साहित करना है। यह बात कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण के समापन समारोह में उप संभागीय प्रसार अधिकारी हरेंद्र प्रसाद ने कही। प्रशिक्षण के अंतिम दिन कृषि सखियों को प्रमाण पत्र दिया गया। उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने कहा कि 20 से 24 मई तक चले प्रशिक्षण में बहादुरपुर, दुबौलिया, कुदरहा विकासखंडों से आई 35 कृषि सखियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत कर्नल केसी मिश्रा ने बताया कि प्राकृतिक खेती अपनाकर शुद्ध, स्वस्थ, उन्नत उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। कृषि सखियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को व्यवहार में लाने की प्रतिबद्धता जताई और इस योजना की सराहना की। गृह विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. अंजली वर्मा ने प्राकृतिक पोषण वाटिका के प्रबंधन पर चर्चा की। कृषि सखियां भानमती, शीला देवी, सरिता देवी, पुष्पावती, रेनू सिंह, नीरज लता सिंह आदि माैजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed