फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Census honorarium credited to others' accounts; teachers left making rounds.

Basti News: दूसरों के खाते में गया जनगणना का पारिश्रमिक, शिक्षक लगा रहे चक्कर

Sat, 26 Sep 2026 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Census honorarium credited to others' accounts; teachers left making rounds.
बस्ती। जनगणना में ड्यूटी करने वाले कुदरहा ब्लॉक के चार शिक्षकों का पारिश्रमिक उनके खाते में पहुंचने के बजाय दूसरे खातों में चला गया। भुगतान की जानकारी के लिए शिक्षक सदर तहसील के अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों की ओर से समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में जनगणना के प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। ड्यूटी के एवज में प्रत्येक शिक्षक को नौ हजार रुपये पारिश्रमिक और प्रशिक्षण के लिए 1,200 रुपये दिए जाने हैं। अधिकांश शिक्षकों का भुगतान हो चुका है, जबकि कुछ का भुगतान अभी लंबित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कुदरहा ब्लॉक के चार शिक्षक भुगतान की जानकारी लेने तहसील पहुंचे। वहां उन्हें बताया गया कि उनके पारिश्रमिक का भुगतान हो चुका है। इसके बाद शिक्षकों ने अपने बैंक खाते की जांच की तो रकम नहीं मिली। खाता संबंधी विवरण का मिलान कराने पर पता चला कि पारिश्रमिक दूसरे खातों में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चार शिक्षकों ने बताई समस्या
डेफरी विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने बताया कि उन्होंने जनगणना की ड्यूटी पूरी की थी, लेकिन अब तक पारिश्रमिक नहीं मिला है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसई बाबू के सहायक अध्यापक राजेश यादव ने बताया कि भुगतान के लिए कई बार तहसील का चक्कर लगाना पड़ रहा है। प्राथमिक विद्यालय मरवटिया के शिक्षक रामप्रकाश और उच्च प्राथमिक विद्यालय बानपुर के शिक्षक विनोद कुमार ने भी पारिश्रमिक उनके खातों में नहीं पहुंचने की बात कही है।
------
शिक्षक संघ ने अधिकारियों से की मुलाकात
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने शिक्षकों की समस्या को लेकर अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने संबंधित शिक्षकों का पारिश्रमिक सही खातों में भेजने की मांग की। जिलाध्यक्ष के अनुसार, अधिकारियों ने समस्या का समाधान कराने और संबंधित शिक्षकों के खातों में धनराशि पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
-----
100 से 150 शिक्षकों का भुगतान लंबित
प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि प्रथम चरण की जनगणना पूरी होने के बाद भी जिले में करीब 100 से 150 शिक्षकों के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हो सका है।

कोट
जनगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी शिक्षकों का भुगतान कर दिया गया है। यदि किसी शिक्षक का पारिश्रमिक दूसरे खाते में चला गया है तो वह कार्यालय में संपर्क कर जानकारी दें। समस्या का समाधान कराया जाएगा।
-प्रमोद कुमार, एसडीएम सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed