फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Celebrated the birth anniversary of former Prime Minister Gulzari Lal Nanda

Basti News: पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की जयंती मनाई

Wed, 05 Jul 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 05 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of former Prime Minister Gulzari Lal Nanda
पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की जयंती मनाई
विज्ञापन


बस्ती। स्वामी दयानंद विद्यालय सुर्तीहट्टा में पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की जयंती मनाई गई। ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि उचित मार्गदर्शन के अभाव में युवा कुसंग, नशा, दुराचरण, व्यभिचार में फंसता जा रहा है। चिंताजनक बात यह है कि नशे की लत में फंसाकर राष्ट्रविरोधी ताकतें उन्हें अपने देश के विरुद्ध हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही हैं। प्रबुद्धजनों व सरकार को इस पर विशेष निगरानी करते हुए इसका समाधान खोजना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गुलजारी लाल युवाओं व श्रमिकों को देश की उन्नति का आधार मानते थे। वह युवाओं की सुरक्षा व संरक्षण के लिए प्रयासरत रहते थे। आर्य वीर दल राष्ट्रविरोधी ताकतों के कुत्सित अभियान को नाकाम करने के लिए जनजागरण करेगा और शिविर लगाकर युवाओं को नशे से दूर कर एक पुरुषार्थी युवा देश को सौंपेगा।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक आदित्यनारायण गिरि ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा ईमानदार नेता थे इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किराया समय पर न दे पाने के कारण मकान मालिक ने इन्हें घर से निकाल दिया था। इन्होंने सरकारी पेंशन भी नहीं स्वीकार दी थी। हमें महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में बच्चों व शिक्षकों ने वैदिक मंत्रों से आहुतियां दी। इस मौके पर नितेश कुमार, राधा देवी, अरविंद श्रीवास्तव, अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश मौर्य, अनीशा मिश्रा, शिवांगी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed