फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cdo inspection in govt office

Basti News: अनुपस्थित मिले कर्मियों का रोका वेतन, अधिकारियों को चेतावनी

Tue, 14 Mar 2023 10:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
cdo inspection in govt office
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति ने मंगलवार को विकास भवन में स्थित छह कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। कार्यालयों में पान की पीक, धूल और जाले लगे मिले। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को नियमित सफाई कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्हों कर्मचारियों की उपस्थिति का रजिस्टर भी चेक किया और अनुपस्थित मिले चार कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का निर्देश दिया, जबकि अधिकारियों को चेतावनी दी।
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में निरीक्षण करने पहुंचे सीडीओ को पूरा कार्यालय गंदगी से पटा मिला। बरामदे और कमरों के कोने में पान की पीक दिखाई दी। कार्यालय में सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिलने पर सीडीओ ने कहा कि यह अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उन्होंने अधिशासी अभियंता आरईडी को तुरंत सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

पशुपालन और अर्थ एवं संख्या कार्यालय पहुंचे में निरीक्षण के दौरान सीडीओ को बरामदे में बिजली व इंटरनेट के तार लटके मिले। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी और अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देश दिया कि समन्वय स्थापित कर लटके हुए तारों को व्यवस्थित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरडीए कार्यालय पहुंचे सीडीओ को आलमारी, बक्से और मेज बेतरतीब रखे मिले। कार्यालय में सामान बिखरे और गंदगी मिलने पर उन्होंने परियोजना निदेशक डीआरडीए को तत्काल इसे व्यवस्थित कराकर सफाई कराने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के राम सुरेश, ग्रामीण अभियंत्रण के विवेक त्रिपाठी, कृष्ण मिश्रा और एकीकृत अनुभाग के नंद कुमार मिश्रा अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने सभी का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोकने का निर्देश दिया।

---------------------
तीन अधिकारी मिले अनुपस्थित
- सीडीओ ने बताया कि 10.10 से 10.40 बजे तक औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय, जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी, सहायक निदेशक रेशम अनुपस्थित पाए गए। कार्यालय कर्मियों ने बताया कि निरीक्षण करने फील्ड में गए हैं। सभी अधिकारियों को सुबह 10 से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed