फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CBSE Exam start on 26 April

आठ केंद्रों पर 26 से होगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा

Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
CBSE Exam start on 26 April
आठ केंद्रों पर 26 से होगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 26 अप्रैल से सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। इसके लिए आठ केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। कोविड गाइडलाइन को लेकर भी सीबीएसई ने भी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं जिसके मुताबिक टर्म-2 परीक्षा के लिए जिले के स्कूलों में तैयारी अंतिम चरण में हैं।
जिले में 36 स्कूल सीबीएसई बोर्ड संचालित होते हैं। इन स्कूलों में पंजीकृत हाईस्कूल व इंटर के परीक्षार्थियों की परीक्षा 26 अप्रैल से 15 जून के बीच होगी। परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। इस बार 10वीं और 12वीं में 5563 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के लिए जिले के आठ स्कूल जिसमें श्रीराम पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग, सेंट जेवियर्स, ओमनी इंटरनेशनल एकेडमी, दीसीएसएस, केंद्रीय विद्यालय और आरसीसी पब्लिक स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सीबीएसई ने श्रीराम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अमित भट्ट को नोडल अधिकारी बनाया है। उन्होंने बताया कि इस बार दसवीं के लिए कुल 3190 व 12वीं के लिए 2373 कुल 5563 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। सभी केंद्र व्यवास्थापक को गाइड लाइन जारी कर दी गई है। परीक्षार्थी को सुबह 9.30 बजे केंद्र पर पहुंच जाना होगा। 10 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी परिस्थिति में छात्र को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। 10 बजे उत्तर पुस्तिका वितरित कर दिया जायेगा 20 मिनट पढ़ने का समय दिया जाएगा। टर्म-2 की परीक्षा केवल दो घंटे की होगी। वहीं, कोविड गाइडलाइन का पालन करने के लिए एक कक्ष में केवल 20 ही परीक्षार्थी बैठ सकेंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही सचल दल भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

-----
जिले में इस बार सीबीएसई टर्म-2 की परीक्षा के लिए आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सीसीटीवी की निगरानी और कोविड गाइडलाइन का पालन भी कराया जाएगा। जिले में कुल 5563 परीक्षार्थी हाईस्कूल-इंटर की परीक्षा में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अमित भट्, नोडल अधिकारी सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed