फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CBSE board exam results released, children's faces shine

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, चमके बच्चों के चेहरे

Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
CBSE board exam results released, children's faces shine
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी, चमके बच्चों के चेहरे
विज्ञापन

कई विद्यालयों में शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को ऑनलाइन जारी कर दिया गया। बोर्ड से संबद्ध विभिन्न स्कूल के अधिकांश बच्चों ने बाजी मारी है। कपिल गंगा स्कूल सहित कई विद्यालयों में परिणाम शत प्रतिशत रहा है। इसमें श्रीराम पब्लिक स्कूल, सेंट्रल एकेडमी, सरला इंटरनेशनल एकेडमी व सीडीए एकेडमी मथौली के नाम शामिल हैं।

जिले में सेंट्रल एकेडमी के वंशिका अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसके अलावा श्रेया, हर्षवर्धन मणि त्रिपाठी, देवांश सिंह, अखंड प्रताप सिंह, सतीश यादव, अभिषेक पांडेय, रोहित जैसवार, तनु सिंह, पूजा चौधरी, अनिकेत चौधरी, शुभेंदु त्रिपाठी, अंशिका कसौधन, साक्षी चौधरी, निहारिका श्रीवास्तव, देवांग पांडेय, प्रिंस धुरिया ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इसी प्रकार सरस्वती विद्या मंदिर रामबाग में अभिजात ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसी विद्यालय के आदित्य चौधरी ने दूसरा तो सुमित श्रीवास्तव, अभिषेक पांडेय, अंकिता मौर्या ने विद्यालय में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम रहा है। सरला इंटरनेशनल एकेडमी के प्रबंधक सुयश जायसवाल ने बताया है कि विद्यालय के दीप सिंह ने 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। इसके अलावा क्षितिज सिंह राजपूत, रवि यादव, अनुराग उपाध्याय, सुधांशु मणि त्रिपाठी, आदित्य यादव, आलोक राव, हर्षित श्रीवास्तव, प्रह्लाद सिंह ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। जीवीएम के प्रबंधक संतोष सिंह ने बताया है कि उनके विद्यालय के प्रथम गौड़ ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किया है। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मयंक श्रीवास्तव ने बताया कि स्कूल के अहमद जैन को 96.4 प्रतिशत अंक मिला है उन्होंने विद्यालय के विज्ञान वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा मो. अशरफ को दूसरा जबकि अंशुमान वर्मा को तीसरा स्थान मिला है। वाणिज्य वर्ग में अदिति पांडेय, कृति सिंह, युवराज सिंह व हमरान हम्माद को क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान मिला है। लिटिल फ्लावर हर्रेया साक्षी ओझा 95 प्रतिशत, सीडीए एकेडमी मथौली के विनय विश्वकर्मा को 91.2 प्रतिशत अंक मिला है। इसके अलावा श्रीराम पब्लिक स्कूल के शिवम चौधरी को 98.4 तो उत्कर्ष प्रताप सिंह को 98.2 प्रतिशत अंक मिला है। इसके अलावा गगन भट्ट, श्रद्धा गुप्ता, विपुल पांडेय, साक्षी चौधरी, बिंदेश सोनी, अंशिका श्रीवास्तव, मृणानी त्रिपाठी व अभिषेक चौधरी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। विद्यालय प्रबंधक ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed