फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CBSE 12th student committed suicide after his paper went bad

Basti News: पेपर खराब होने पर सीबीएसई 12वीं के छात्र ने कर ली खुदकुशी

Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 26 Feb 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
CBSE 12th student committed suicide after his paper went bad
छात्र आदर्श पांडेय की फाइल फोटो
- बस्ती में रहकर पढ़ाई करने वाले संतकबीरनगर के छात्र ने कमरे में लगाया फंदा
विज्ञापन


- सहपाठियों ने कहा, फिजिक्स का पेपर खराब होने से था तनाव में


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। शहर के बैरिहवा मोहल्ले में रहने वाले सीबीएसई के 12वीं के छात्र ने खुदकुशी कर ली। संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा क्षेत्र का रहने वाला छात्र किराए पर कमरा लेकर रहता था। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर रोशनदान के सरिया के सहारे मफलर के फंदे से लटका शव उतरवाया और परिजनों को सूचना दी। उसके सहपाठियों ने बताया कि फिजिक्स की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने की वजह से वह परेशान था।



जानकारी के मुताबिक, संतकबीरनगर के धर्मसिंहवा थानाक्षेत्र के बौर व्यास गांव के रहने वाले राजेश पांडेय का बड़ा बेटा आदर्श (17) रामबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12वीं में पढ़ता था। कक्षा नौ में प्रवेश लेने के बाद दो वर्ष वह रामबाग के हॉस्टल में रहा। 11वीं के छात्रों के लिए वहां हॉस्टल की सुविधा न होने की वजह से बैरिहवा मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगा था। मकान मालिक के अनुसार, सोमवार की रात करीब नौ बजे उसे टिफिन देने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब न मिलने पर अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद छात्र के पिता को फोन पर जानकारी दी। इस बीच आदर्श के साथ पढ़ने वाले अन्य छात्र भी पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस के पहुंचने पर दरवाजा तोड़ा गया तो रोशनदान के सरिया में मफलर के फंदे से लटका आदर्श का शव मिला। आदर्श के सहपाठियों के मुताबिक, 21 फरवरी को शाम की पाली में फिजिक्स की परीक्षा देने के बाद से वह तनाव में था। आशंका है कि उसी तनाव की वजह से उसने खुदकुशी कर ली। हालांकि, पिता राजेश ने बताया कि रविवार को फोन पर आदर्श से कई बार उनकी बात हुई थी, तब वह सामान्य लग रहा था। सोमवार को ऐसा क्या हो गया कि उसके फंदा लगा लिया, यह बात समझ में नहीं आ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed