{"_id":"65187b5b42d8a89d4f01ebe5","slug":"cbc-investigation-is-not-being-done-at-chc-basti-news-c-207-1-sgkp1004-5158-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएचसी पर नहीं हो रही सीबीसी जांच, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएचसी पर नहीं हो रही सीबीसी जांच, मरीज परेशान
Sun, 01 Oct 2023 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 01 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
- खून में मौजूद आरबीसी, डब्ल्यूबीसी व प्लेटलेट्स की नहीं हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सीएचसी पर पैथाेलॉजी जांच के लिए पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। जरूरी जांच के दावे तो किए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति इससे उलट है। अधिकतर सीएचसी पर कंपलीट ब्लड काउंट (सीबीसी) जांच मशीनें खराब हैं, रीजेंट किट भी नहीं है। इससे मरीजों को निजी पैथाेलॉजी में जांच करानी पड़ रही है।
सीबीसी जांच में नून में मौजूद आरबीसी, डब्ल्यूबीसी और प्लेटलेट्स की संख्या व आकार देखा जाता है। अचानक वजन घटने पर खून की कमी, पॉलिसाइथिमिया, इंफेक्शन व रक्त विकार से जूझ रहे मरीजों को निजी जांच केंद्र की मदद लेनी पड़ी। कप्तानगंज में मलेरिया, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, सिफलिस, यूरिन प्रोटीन, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, प्रेगनेंसी, ब्लड शुगर, मलेरिया व टीबी की जांच होती है। सीबीसी जांच सालभर से बंद है। एलटी बच्चूलाल ने बताया कि मशीन तो है, लेकिन जांच सामग्री नहीं है। जिससे सीबीसी, शुगर व डेंगू की जांच नहीं हो पा रही है। सीएचसी मुंडेरवा में सीवीसी जांच मशीन खराब है, जिससे जांच प्रभावित है। भानपुर में रीजेंट के अभाव में तीन माह से सीबीसी जांच ठप है।