{"_id":"664e47f036eac6f17f0397e4","slug":"cause-of-death-of-married-woman-not-clear-viscera-safe-basti-news-c-207-1-sgkp1002-117604-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित
Thu, 23 May 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 23 May 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के झलहनिया गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। एसएचओ वाल्टरगंज दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट न होने से विसरा प्रिर्जव किया गया है।
प्रमिला (25) पत्नी हीरालाल की रविवार को घर में एक बच्ची के साथ अकेली थी। दोपहर करीब तीन बजे अपने कमरे में बेड के पास जमीन पर संदिग्ध हालात में शव पड़ा था। पति हीरालाल किसी काम से बाहर गया था। घर लौट कर आया तो उसका शव पड़ा था। तत्काल उसे इलाज के लिए पीएचसी सल्टौआ ले गया, जहां चिकित्सकों ने प्रमिला को मृत घोषित कर दिया था।
प्रमिला की सास निर्मला भैंस चराने गई थी। हीरालाल ने इस बात की जानकारी सोनहा थाना क्षेत्र के नौगढ़वा गांव ससुराल वालों को दी। प्रमिला के पिता पेशकार सहित गांव के अन्य लोग घर पहुंचे। बताया कि वर्ष 2022 में अपनी बेटी की शादी की थी। नौ माह की बच्ची भी है। शव को जब महादेवा घाट पर दाह संस्कार के लिए ले जाया गया तो किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी। मौके पर डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।