फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Caught fake factory factory

नकली खाद की फैक्ट्री पकड़ी

Fri, 28 Apr 2017 11:33 PM IST
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Apr 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
Caught fake factory factory
नकली खाद का कारखाना पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
 कस्बे में शुक्रवार को पुलिस और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी करके नकली उर्वरक बनाने का कारखाना पकड़ा है। मौके से नकली खाद का कारोबारी भी हत्थे चढ़ा लेकिन धंधे में शामिल उसका बेटा भागने में कामयाब रहा। उसके दो गोदाम से मिलावटी उर्वरक की हजारों बोरियां का बरामद की गई हैं।       
विज्ञापन

  कस्बे के माधव प्रसाद गुप्ता के घर जिला कृषि अधिकारी सतीश चन्द्र पाठक व थाना प्रभारी ओम प्रकाश चौबे की संयुक्त टीम पहुंची तो भगदड़ मच गई। मौके से नकली पोटाश, सुपर फास्फेट खाद, जिंक और नकली कीटनाशक दवाएं बरामद की गईं। साथ ही गौरा के पास सूनसान स्थान पर बने एक मकान में छापेमारी की गई तो वहां बोरियां और सिलाई वाली मशीन मिलीं। डीओ के अनुसार माधव गुप्ता के दो गोदामों को सील कर दिया गया है। मौके से तीन वाहन भी बरामद किए गए। छापेमारी शाम चार बजे तक चली, जिसमें 19 बोरी लाल रंग का पोटाश जैसा पदार्थ, 41 बोरी खाली, दो पैकिंग मशीन, 25 बोरी मोनो जिंक, 166 बोरी जिप्सम, तसला फावडा-कुदाल, 38 बोरी फालीडॉल, 10 बोरी डस्ट बरामद हुई। कृषि अधिकारी की तहरीर पर माधव गुप्ता व उसके पुत्र राजेश के विरुद्ध  आवश्यक वस्तु अधिनियम के अलावा धोखाधड़ी जालसाजी, कॉपीराइट एक्ट 1957 और पेस्टीसाइड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर माधव गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुकी है कार्रवाई     
कप्तानगंज में नकली खाद कारखाना पकड़े जाने का यह पहला मामला नहीं है। वहां तीन बार कृषि व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम छापामारी कर चुकी है। आरोपी माधव व उसका बेटा राजेश को जेल भी भेजा गया था परंतु रिहा होते ही वह फिर नकली खाद के कारोबार में जुट गए।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed