{"_id":"66009dcb510f3e11f4014c94","slug":"cattle-farmer-rajkumar-murder-case-auto-driver-had-committed-murder-basti-news-c-207-1-sgkp1002-113727-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुपालक राजकुमार हत्याकांड: ऑटो ड्राइवर ने किया था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुपालक राजकुमार हत्याकांड: ऑटो ड्राइवर ने किया था कत्ल
Mon, 25 Mar 2024 03:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज थाने के डिहुकपुरा गांव के पशुपालक राजकुमार की हत्या उन्हीं के ऑटो चालक ने हिसाब-किताब को लेकर हुए विवाद की वजह से की थी। बीते 17 मार्च को दावत के दौरान भी नशे में दोनों में कहासुनी हुई थी। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर कत्ल में इस्तेमाल किया गया जानवर काटने वाले छुरे को बरामद कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इसी छुरे से वार कर राजकुमार की जान ली गई थी। बीते 18 मार्च को राम जानकी मार्ग के पास स्थित इस्माइलपुर गांव की पुलिया के नीचे एक चौकी पर उसका लहू लुहान शव पाया गया था।
क्षेत्राधिकारी रुधौली सतेंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया अभियुक्त इस्माइलपुर गांव निवासी प्रेमचंद्र उर्फ झिनकू पुत्र मुख्तार जो मृतक राजकुमार का टैम्पू चालक व सूकर फार्म की देखभाल भी करता था। रुपए के लेनदेन में आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। अभियुक्त नशेड़ी था और उसका काफी दिनों से स्वजन से भी अनबन चल रहा था। स्वजनों ने उसे सुधारने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा था। तीन माह बाद जब घर आया तो उसने अपने परिवार वालों से दूरी बना लिया। एक माह पहले झिनकू का संपर्क राजकुमार से हुआ और वह उसका टेंपो चलाने लगा। राजकुमार के बाहर रहने पर वह सूकर फार्म भी देखता था। 17 मार्च रविवार की रात दोनों इस्माइलपुर गांव निवासी जयहिन्द के यहां गन्ना बुवाई के बाद आयोजित पार्टी मे खाना खाने गए थे। दोनों शराब के नशे मे थे और हिसाब को लेकर फिर विवाद हो गया। दोनों भोजन के बाद वापस सूगर फार्म पर आए तो झीनकू पिग फार्म में बनी झोपड़ी में और राजकुमार पुलिया के नीचे रखी चौकी पर सो गया। रात में झिनकू उठा और सूकर काटने वाले धारदार हथियार से राजकुमार के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात कर अभियुक्त कलवारी होते हुए टांडा पुल पार कर भागते समय राजकुमार का मोबाइल भी फेंक दिया।