{"_id":"632a08345b850077180525dd","slug":"cattle-die-in-cow-shelter-koilpura-basti-news-gkp4511988200","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो आश्रय स्थल कोईलपुरा में मवेशी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो आश्रय स्थल कोईलपुरा में मवेशी की मौत
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के कोइलपुरा गौशाला का निरिक्षण करते एसडीएम शैलेश दुबे।
- फोटो : BASTI
गो आश्रय स्थल कोईलपुरा में मवेशी की मौत
गल चुुका था मवेशी का शरीर, नोच रहे थे कौवे
नगर बाजार (बस्ती)। सदर क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोईलपुरा स्थित गो आश्रय स्थल में मवेशी की मौत हो गई। मंगलवार को एसडीएम शैलेश दुबे ने आश्रय स्थल का निरीक्षण किया तो तमाम अनियमितता मिलीं। एसडीएम ने सुधार के निर्देश दिए हैं।
कोईलपुरा स्थित मंदिर परिसर में मंगलवार को अरुण कुमार सोनकर पूजा करने गए थे। मंदिर परिसर में बदबू आ रही थी। कूड़े के पास जाकर देखा तो वहां तमाम हड्डियां पड़ी थीं, जिसे कौवे नोच रहे थे। बगल में स्थित गो आश्रय स्थल पहुंचे तो देखा की एक मवेशी मृत पड़ा है। उसका शरीर पूरी तरह गल गया है। जबकि पास में एक मवेशी मरणासन्न स्थिति में था।
उन्होंने इसकी सूचना सदर एसडीएम सदर को दिया। निरीक्षण करने आए एसडीएम ने प्रधान सियाराम चौधरी को निर्देश दिए कि मृत मवेशी को तत्काल दफन कराया जाए। एसडीएम ने प्रधान को निर्देश दिए कि अव्यवस्थाओं में तत्काल सुधार लाएं और बीमार मवेशियों का इलाज कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि आश्रय स्थल में मिट्टी की पटाई कराकर उसे ऊंचा कराएं।