{"_id":"65bab3819ce4ce04800cdd24","slug":"cash-and-jewelery-stolen-from-teachers-house-basti-news-c-207-1-sgkp1002-110803-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिक्षक के घर से नकदी और जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिक्षक के घर से नकदी और जेवर चोरी
Thu, 01 Feb 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
भानपुर। सोनहा थाना क्षेत्र के असनहरा पुलिस चौकी के दुबौली पड़ाव में रहने वाले शिक्षक के घर से अज्ञात चोरों ने जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, संत कबीर शंकर दास इंटर काॅलेज में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात इंद्र बहादुर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि वह परिवार सहित दुबौली में किराए के मकान में रहते हैं। 29 दिसंबर को उनके ससुर की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर परिवार सहित वह वाराणसी गए थे। 30/ 31 दिसंबर को जब वह वापस घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरे और बॉक्स आदि खुले थे। जेवर व नकदी नहीं थी। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना संज्ञान में आनेे के बाद जांच कराई जा रही है। संवाद