{"_id":"651094f8ba07a3e24d017415","slug":"case-registered-against-lover-and-his-wife-basti-news-c-207-1-sgkp1002-4879-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: प्रेमी और उसकी पत्नी पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: प्रेमी और उसकी पत्नी पर दर्ज हुआ केस
Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
- शादी का झांसा देकर अपहरण, दुष्कर्म, जहर खिलाकर हत्या का आरोप
- केस दर्ज होने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए परिवार के लोग
- दुबौलिया थाने के दुबौली गांव का निवासी है आरोपी प्रेमी
संवाद न्यूज एजेंसी
दुबौलिया, बस्ती। प्रेमी के घर के सामने जहर खाकर खुदकुशी करने के मामले में रविवार को तब नया मोड़ आ गया, जब मृतका के परिवार के लोग थाने पहुंचकर प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगे। वे कहने लगे कि जब तक केस दर्ज नहीं हो जाएगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। दिन भर टालमटोल करने के बाद जब कोई हल नहीं निकला तो देरशाम पुलिस ने दुष्कर्म, अपहरण, गैर इरादतन हत्या, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद मृतका का शव लेकर परिवार के लोग सरयू नदी के किनारे अंतिम संस्कार करने गए।
जानकारी के अनुसारए शुक्रवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की 21 वर्षीय युवती ने दुबौली गांव निवासी कपूरचंद के घर के सामने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया था। युवती की गोरखपुर मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई थी। वहां पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को परिवार के लोग शव लेकर घर पहुंचे। मुंबई में रहने वाले मृतका के पिता को जानकारी हुई तो वह घर के लिए निकल पड़े। परिवार के लोग इस तैयारी में थे कि रविवार को सुबह उनके आने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगाए मगर घर आकर बेटी का शव देखकर पिता बदहवास हो गए। बाद में पत्नी, एक अन्य बेटी व सगे संबंधियों के साथ दुबौलिया थाने पर पहुंचे और पत्नी के नाम से तहरीर दिलवा दिया।
तहरीर में आरोप लगाया कि कपूरचंद ने शादी का झांसा देकर 14 सितंबर को उनकी बेटी को भगाकर मुंबई ले गया। जहां पत्नी की तरह रखकर उसके साथ संबंध बनाया। 21 सितंबर को वहां से लाकर बस्ती रेलवे स्टेशन पर उसे छोड़कर भागा दिया। आरोप लगाया कि 22 सितंबर को उसकी बेटी को कपूरचंद ने अपने घर बुलाकर अपनी पत्नी के साथ मिलकर मारापीटा और हमेशा के लिए पीछा छोड़ने का दबाव बनाया। वह नहीं मानी तो दोनों ने मिलकर जबरदस्ती जहर खिला दिया। जिससे उसकी अस्पताल में मौत हो गई। एसओ इंद्रभूष सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार केस दर्ज कर लिया गया है।