फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case Registerd on 28

मारपीट,धमकी के नौ मामलों में 28 पर मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Jan 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Case Registerd on 28
मारपीट, धमकी के नौ मामलों में 28 पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। पांच अलग-अलग थानाक्षेत्र में मारपीट की नौ घटनाओं में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 28 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इनमें हर्रैया, परशुरामपुर, दुबौलिया, रुधौली, सोनहा थानाक्षेत्र के मामले शामिल हैं।
हर्रैया थाने के सहसरांव गांव के राममणि पांडेय ने तहरीर दी कि गांव के चार लोगों ने उनके बेटे को घर से बुलाकर मारापीटा और बीच- बचाव करने गए वादी को भी अपशब्द कहा। वहीं, जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सहसरांव निवासी राम किशोर उर्फ गुल्ली, काली प्रसाद उर्फ बिल्ला, बहुगुणा और कंचन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

इसी थाने के निपनिया निवासी राम मिलन ने गांव के ही सूबेदार व सूर्य नारायण के खिलाफ मेड़ की मिट्टी काटकर डालने की बात को लेकर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। परशुरामपुर थाने के हैदराबाद निवासी मुसाहिर ने गांव के नीबर, जग्गनू व कैफ के खिलाफ नींव का छज्जा बढ़ाने की बात को लेकर अपशब्द कहते हुए मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज किया है। दूसरे पक्ष के निसार अहमद ने इसरार, सोनू व आशिफ के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उसका मुकदमा भी दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी थाने के सिरसहवा निवासी राहुल सिंह ने गांव के शिवम सिंह, विवेक व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि वह बाइक से घरमपुर जा रहे थे। रास्ते में उक्त लोगों ने रोककर अपशब्द कहा और बाइक तोड़ दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दुबौलिया थाने के हेंगापुर निवासी इंद्रसेन सिंह ने गांव के दिनेश सिंह, साधना सिंह, मुस्कान सिंह व दीपांशु सिंह के खिलाफ मारपीट व धमकी की तहरीर दी। रुधौली थाने के बसौखा निवासी साजिदा खातून पत्नी गुलाम नबी ने गांव के अब्दुल रईश, अब्दुल हन्नान व जसिबुन निशा के खिलाफ तहरीर दी। सोनहा थाने के भीवापार निवासी सूर्यनाथ ने गांव के इन्द्रजीत, सुखराम व कृष्ण कुमार के खिलाफ मारपीट व धमकी की तहरीर दी। इसी मामले में चंपा देवी ने दूधनाथ, सूर्यनाथ व वीरेन्द्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed