फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registerd against 4 Accused

अपराध संक्षिप्त-तीन

Fri, 01 Apr 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Case registerd against 4 Accused
चार पर मारपीट का मुकदमा
विज्ञापन

कलवारी (बस्ती )। पुलिस ने बाइक से साइड मारने की बात को लेकर हुई मारपीट में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस को दिए तहरीर में भगवानदीन निवासी कम्हरिया थाना कलवारी ने लिखा है कि बुधवार की शाम कुसौरा बाजार में बाइक की साइड लगने से रमेश यादव निवासी सरैया बुजुर्ग थाना कलवारी व उनके तीन साथियों ने मिलकर मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार
बस्ती। कोतवाली पुलिस ने शहर के नगर पालिका तिराहे से शुक्रवार दोपहर सवा 12 बजे एक युवक को तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन सिंह निवासी ओरीजोत थाना कोतवाली बताया। पुलिस ने उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

करंट से महिला झुलसी
दुबौला (बस्ती )। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरदीबाबू गांव निवासी उमेश कुमार की पत्नी बृहस्पतिवार रात करंट लगने से झुलस गई। परिवार के लोग उसे बेहोशी की हालत में स्थानीय चिकित्सक के यहां ले गये। जहां उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed