फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registerd against 3 accused

तीन के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Tue, 05 Apr 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Case registerd against 3 accused
तीन के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

दुबौलिया ( बस्ती)। थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में हंसिया के वार से घायल महिला की मौत के मामले में पुलिस ने मृतका केे बेटे की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एचएसओ मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मोहम्मद मेराज की तहरीर पर नूर तारा , रईस निवासी बैरागल एवं कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुआ गांव निवासी नजीर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के बैरागल गांव में रविवार को कूड़ा जलाने को लेकर हुए विवाद में सबरुनिशा पत्नी सैय्याद अली पर हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल होने पर परिवार के लोग सबरुनिशा को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बैरागल गांव के लोगों का कहना है कि सैय्याद अली के घर के सामने पड़ोस की नूर तारा पत्नी रईस अली ने कूड़ा जला दिया। इसे लेकर सैय्याद अली ने उसे कूड़ा जलाने से मना किया। जिससे नाराज नूर तारा ने बगल में पड़ा ईंट उठाकर सैय्याद अली के सिर पर वार कर दिया। पति के सिर में चोट लगा देख उसकी पत्नी सबरून निशा बीच बचाव करने पहुंच गई। गुस्से में नूर तारा ने हंसिया उठा लिया और सबरून निशा पर हमला कर दिया। जिससे सबरून निशा के सीने पर गंभीर घाव लग गया और वह जमीन पर गिर पड़ी। आनन-फानन में परिवार के लोग घायल सबरून निशा को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर पहुंचते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed