फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registerd against 29

मारपीट के 13 मामलों में 29 के विरुद्ध मुकदमा

Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Case registerd against 29
मारपीट के 13 मामलों में 29 के विरुद्ध मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। जमीन का चिह्नांकन करने, पुरानी रंजिश, मोबाइल नंबर मांगने सहित विभिन्न कारणों से अलग-अलग थानाक्षेत्रों में मारपीट की 13 घटनाएं सामने आईं। जिनमें पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 29 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली थाने के मड़वानगर निवासी प्रदीप विश्वकर्मा ने तहरीर दी, जिसमें आरोप लगा कि वह अपनी जमीन बांस लगाकर चिह्नांकन कर रहे थे। इसे लेकर आरोपियों ने अपशब्द कहते हुए मारापीटा। पुलिस ने नागेंद्र, जितेंद्र व दो व्यक्ति अन्य नाम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने के निर्मली कुंड में पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहते हुए मारने पीटने के मामले में राजकुमार गुप्ता निवासी रानी पोखरा थाना पुरानी बस्ती की तहरीर पर पुलिस ने विजय कुमार सोनी, सुरेंद्र सोनी व 10-12 अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंज थाने के कैनपुरा निवासी राधिका ने तहरीर दी कि वह अपने घर में अपने बच्चों के साथ सोई थी। रवि निवासी सहाऊतपुर थाना वाल्टरगंज और राजेश निवासी पता अज्ञात घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। छावनी थाने के आकाश निवासी अकला ने राजन पांडेय निवासी डड़वापुर (अकला) व वहीं के मुकेश चौहान पर मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

परशुरामपुर थाने के येरता निवासी तारा ने तहरीर दी कि मोबाइल नंबर लेने देने की बात को लेकर विद्यवान, राकेश व रोहित ने उनके ऊपर प्राण घातक हमला किया। इसी थाने के ग्राम चौरी निवासी इस्माइल ने इस्राइल, इस्लाम अली, गुलहसन, साफिया खातून पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया। नगर थाने के चंदो निवासी राम सुभावन ने गांव के ही रमेश निषाद पर मारपीट का आरोप लगाया। रुधौली थाने के गोठवा निवासी जवाना खातून ने अज्ञात व्यक्ति पर मोबाइल पर अपशब्द कहने व धमकी देने का आरोप लगाया। इसी थाने के पुरैना निवासी सुभावती पत्नी सर्वजीत ने नेबुलाल, राहुल, टीकोरी व लक्ष्मण निवासी पुरैना पर मारपीट का आरोप लगाया। मुंडेरवा थाने के एकमा निवासी शिवशंकर तिवारी ने गांव के रमापति तिवारी पर रुपये उधर लेकर वापस न करने व मांगले पर अपशब्द कहते हुए धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। लालगंज थाने के बिजवलिया के चन्द्रशेखर ने गांव के राम अशीष, विकाश पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाया। सोनहा थाने के गोहनिया निवासी पूनम पांडेय ने अपने पति सुरेंद्र पांडेय पर मारपीट व धमकी का आरोप लगाया। इसी थाने के तुरकौलिया उर्फ करमहिया निवासी मंसा देवी पत्नी घनश्याम ने निर्मला पत्नी श्याम लाल व श्यामलाल पर जमीन बैनामा करने के लिए तीन लाख 70 हजार रुपये लेकर बैनामा न करने व मांगने पर अपशब्द कहने व धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed