फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Case registerd against 21 Incidents

संशोधित/अपडेट अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में 21 के विरुद्ध मुकदमा

Sun, 03 Apr 2022 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Case registerd against 21 Incidents
अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में 21 के विरुद्ध मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। अलग-अलग पांच थानाक्षेत्र में हुई मारपीट के मामलों में पुलिस ने सात मुकदमा दर्ज किया। इन मुकदमों में 21 लोगों को नामजद किया गया है। इनमें दो घटनाओं में दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया है।

वाल्टरगंज थाने के गंधरिया फैज निवासी धर्मात्मा प्रसाद का आरोप है कि जमीन में खर-पतवार रखने की बात को लेकर गांव के छोटेलाल समेत चार लोगों ने मारपीट कर धमकाया। वहीं दूसरे पक्ष के छोटेलाल का आरोप है कि धर्मात्मा समेत चार लोगों ने सरसों के डंठल रखने की बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट की और कुर्सी को तोड़ दिया। दोनों पक्ष का पुलिस ने अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया है। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के सिकरा बरगाह निवासी खुशबू ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके पति ने पारिवारिक विवाद को लेकर उन्हें मारापीटा। अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी पति रामकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हर्रैया थाना क्षेत्र के करनपुर निवासी सुनरा देवी का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर गांव के रामराज, राधेश्याम उर्फ राधे व जितेंद्र ने उन्हें, उनके पति व बेटी को मारपीट कर धमकाया। घर के शौचालय का दरवाजा व अन्य सामान तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। छावनी थाने के शेखपुरा निवासी विजय लक्ष्मी का आरोप है कि गांव के वेदमणि ने पैसा चोरी होने के विवाद को लेकर उनके बेटे रितेश कुमार व बेटी सिम्पल को अपशब्द कहा। मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। परशुरामपुर थाने के बेदीपुर निवासी मो. रईस का आरोप है कि विपक्षी शौचालय का निर्माण विवादित जमीन पर कर रहे थे। मना करने पर जमील, जुबेर समेत सात लोगों ने एक राय होकर मारपीट कर धमकाया। दूसरे पक्ष के जमील का आरोप है कि अपने जमीन पर बालू गिरवाकर शौचालय बनवाते वक्त रईस समेत चार लोगों ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed