फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   case on rape accuse

शादी का झांसा दे कर युवती से दुष्कर्म, चार नामजद

Sun, 08 Mar 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
case on rape accuse
शादी का झांसा दे कर युवती से दुष्कर्म, चार नामजद
विज्ञापन

दुबौलिया। थाना क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती रिश्तेदारी के एक युवक पर शादी का झांसा दे कर दो वर्ष तक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। मुकामी पुलिस ने युवती की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। युवती ने आरोप लगाया है कि जीजा के मामा का पुत्र सूरज मेरे घर आता जाता था। दो वर्ष पूर्व उसने शादी का प्रस्ताव दिया। जिसे परिवार के लोगों ने स्वीकार कर लिया। उसने खुद की पढ़ाई की बात कह कर दो साल बाद शादी करने का झांसा दिया। युवती का आरोप है कि सूरज घर अक्सर आता जाता था और शारीरिक संबंध भी बनाता था। इसी बीच में गर्भवती हो गई। इस बात की जब जानकारी सूरज को दिया तो 17 जनवरी को सूरज अपनी मां के साथ बस्ती कचहरी मे सौ रुपये के स्टांप पर शादी का इकरार नामा लिखवाकर मुझसे हस्ताक्षर करवा लिया और धोखे से मेरा गर्भपात करवा दिया। इसके बाद साथ लेकर मुंबई में किराये का कमरा ले कर रहने लगा। दो तीन माह बाद मुझे मुंबई छोड़ कर घर चला आया। मेरे पास फोन करके बताया की तुम से शादी नही करूंगा। मुकामी पुलिस ने युवती की तहरीर, पर सूरज, सुरेश ,गेदा व पंकज के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म गौड ने बताया की मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed