{"_id":"60c4f5088ebc3e7e3f45bb20","slug":"case-on-five-for-dowry-harassment-basti-news-gkp3978798160","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न के आरोप में पांच पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पांच पर केस
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न के आरोप में पांच पर केस
बस्ती। दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने के आरोप में पति समेत ससुराल के पांच लोगों पर महिला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
वर्तमान में हर्रैया थाना क्षेत्र के नरायनपुर में रह रहीं श्रद्धा उपाध्याय का आरोप है कि शादी के बाद उनसे ससुराल में कार की मांग की जाने लगी। उसे पूरा न कर पाने पर उत्पीड़न किया जाने लगा। आरोप के मुताबिक, उन्हें पीटा गया और धमकी दी जाने लगी। उनका सारा सामान छीनकर उन्हें घर से निकाल दिया गया।
महिला थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के भोयर उपाध्याय निवासी पति दिनेश उपाध्याय उर्फ अजय, ससुर सुभाष उपाध्याय, सास चंद्रावती देवी, ननद वंदना उर्फ गुड़िया तथा साधना उर्फ बिंदू पर केस दर्ज किया है।